Elon Musk बने छत्तीसगढ़ के भांजे, Twitter खरीदने के बाद यूज़र्स दे रहे इस तरह बधाई,पढ़िए खबर
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को अब पूरी तरह से अपने कंट्रोल में ले लिया है। सबसे चर्चित अपडेट यह रही है,उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को ही अपनी टीम से बाहर कर दिया।
Elon Musk Twitter टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को अब पूरी तरह से अपने कंट्रोल में ले लिया है। सबसे चर्चित अपडेट यह रही है,उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को ही अपनी टीम से बाहर कर दिया। डिजिटल वर्ल्ड की इस बड़ी खबर के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। इस सारे मीम्स के बीच छत्तीसगढ़ में एक तस्वीर जमकर शेयर हो रही है। इस तस्वीर में एलन मस्क को छत्तीसगढ़ का भांजा बताते हुए बधाई दी गई है।
Recommended Video

एलन मस्क बने छत्तीसगढ़ में भांजा
ट्विटर पर अपने नियंत्रण के बाद पराग अग्रवाल को हटाने के बाद ऐलन मस्क चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया पर यूज़र्स मजेदार और फिल्मी मीम्स शेयर कर रहे हैं। इन्ही मज़ेदार सोशल मीडिया पोस्टों में एक तस्वीर छत्तीसगढ़ के यूज़र्स जमकर शेयर कर रहे हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ को भगवान श्री राम का ननिहाल कहा जाता है। जब कोई व्यक्ति अति प्रिय होता है,तो .प्रेम से लोग छत्तीसगढ़ी जुबान में भांचा यानि भांजा कहते हैं।
वायरल तस्वीर में एक घर की दीवार पर पेंटर कुछ लिखता हुआ नजर आ रहा है। दीवार में लिखा हुआ है। भांचा एलन मस्क ला ट्विटर चिरई पकड़े के गाड़ा-गाड़ा बधाई। हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ किस स्थानीय बोली में चिड़िया यानि पक्षी को चिराई कहा जाता है।

यूं ही थोड़े सबले बढ़िया हैं छत्तीसगढ़ के लोग
दरअसल छत्तीसगढ़ी में लिखी इस बात का अर्थ है भांजे एलन मस्क को ट्विटर चिड़िया पकड़ने की बहुत-बहुत बधाई। इस तस्वीर में क्रेडिट छत्तीसगढ़ का पेज को दिया गया है। संभवतः इस नाम से सक्रिय किसी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर का ही यह कारनामा होगा। बहरहाल लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। फेसबुक पर सक्रिय भाजपा से जुड़े पंकज झा नाम के यूज़र ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि यूं ही थोड़े सबले बढ़िया हैं ये...

कांग्रेस प्रवक्ता ने बोले-जय छत्तीसगढ़
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने तस्वीर पर एक ही लाइन में अपने भाव प्रकट करते हुए लिखा कि जय छत्तीसगढ़। इस तरह से कई यूज़र्स जय छत्तीसगढ़ ,छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया (छत्तीसगढ़ के लोग सबसे बढ़िया) लिखकर इस तस्वीर को वायरल कर रहे हैं। यह भी जानना जरुरी है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में ट्विटर का इस्तेमाल करने वालो की संख्या में इजाफा हुआ है।

पक्षी आज़ाद हो गया
इधर सोशल मीडिया में बन रहे मीम्स पर एलन मस्क का ट्वीट सामने आया है। मस्क ने लिखा है कि "पक्षी आजाद हो गया." उनके इस ट्वीट के बाद से मीम्स की तादाद बढ़ती जा रही है। ज्ञात हो कि विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर पर मालिकाना हक़ हासिल कर लिया है। इस सौदे को पूरा करने के बाद सबसे पहले उन्होंने भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानि CEO पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों की शीर्ष अधिकारी विजया गड्डे को उनसके पद से हटा दिया है ।
मस्क ने दुनियाभर के लोगों को संदेश दिया है कि अब उन्हें ट्विटर पर बोलने की आजादी दी जाएगी। मस्क के इस रुख से दुनियाभर के वह यूज़र्स अधिक उत्साहित हैं, जिन्हें नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए हाल ही में ट्विटर से प्रतिबंधित कर दिया था।
यह भी पढ़ें King Kobra फन उठाकर ऐसा हुआ मतवाला कि बढ़ गई दिल की धड़कनें, 1 घंटे में हुआ Rescue
यह भी पढ़ें कभी देखा है आत्मा का घर? जानिए कहां बनाया जाता है इसे
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications