King Kobra फन उठाकर ऐसा हुआ मतवाला कि बढ़ गई दिल की धड़कनें, 1 घंटे में हुआ Rescue
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सांपों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को जिले के मदनपुर में भारत का सबसे जहरीला सांप माना जाने वाला किंग कोबरा पकड़ा गया। हालांकि इससे पहले भी कई बार कोरबा यह सांप पकड़ा जा चुका है,लेकिन इस ब
King Kobra छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सांपों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। जिस गति से यहां सांपों को पकड़ने की घटनाये मिल रही हैं,ऐसा लगता है कि कहीं इसे सांपों की नगरी ना कहा जाने लगे। सोमवार को जिले के मदनपुर में भारत का सबसे जहरीला सांप माना जाने वाला किंग कोबरा पकड़ा गया। हालांकि इससे पहले भी कई बार कोरबा यह सांप पकड़ा जा चुका है,लेकिन इस बार सर्प की लम्बाई 12 फ़ीट से भी अधिक थी। इतने विशाल सांप को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

देखा 12.5 का कोबरा, कांप गई रूह
मिली जानकारी के मुताबिक मदनपुर में चंद्रशेखर नाम के युवक ने फिरतुराम नाम के व्यक्ति के घर के पास बड़ा सा सांप देखा था। युवक नहीं जानता था कि वह सर्प किंग कोबरा है,उसने खतरा भांपते हुए तत्काल वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। बस्ती में एक बड़े सांप के घूमने की सूचना तेजी से फ़ैल गई,लोग उसे देखने के लिए पहुंचे,तो सांप फिरतूराम के घर में घुस गया।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सर्प को पकड़ लिया है। यह विषैला सांप जितना बड़ा था,उससे अधिक खतरनाक भी। करीब 12.5 फ़ीट लबे किंग कोबरा को पकड़ने वाले वनकर्मी की जान को बेहद खतरा था,लम्बे और मोटे सांप को अपने हाथों से पकड़ना और उसे फन को खुद से दूर रखना एक बड़ी चुनौती थी। यह घटना सरखेत वन परिक्षेत्र की है।

किंग कोबरा का काटा नहीं मांगता पानी,बड़ी मुश्किल से पकड़ा सांप
कहावत है कि किंग कोबरा अगर किसी को डस ले , तो पीड़ित व्यक्ति पानी भी नहीं मांगता,तो तत्काल उसकी मौत हो जाती है। इसे दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में शामिल किया गया है। वन विभाग के स्नेक कैचर अविनाश यादव को सांप पकड़ने में काफी समयों का सामना करना पड़ा,अगर कोबरा काट लेता,तो अनहोनी घट सकती थी। बहराहल सर्प को दूर जंगलों में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया।

कहीं भी दिखे कोबरा तत्काल दें सूचना
वन विभाग की अधिकारी प्रियंका पांडे ने बताया कि किंग कोबरा का रेस्क्यू काफी कठिन और जोखिमभरा होता है,लेकिन हमारी टीम की सहायता से सांप पकड़ लिया गया है। प्रियंका ने जानकारी दी कि इस इलाके में पहले भी किंग कोबरा मिल चुके हैं। कोरबा में कुछ क्षेत्र किंग कोबरा कंजर्वेशन के लिए ही है,जहां प्रोजेक्ट जारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के घर में किंग कोबरा दिखाई दे,तो उसे मारें नहीं,बल्कि तत्काल वन विभाग को उसकी सूचना दी जाए।

सबसे लम्बा कोबरा था 23 फ़ीट का
किंग कोबरा बेहद ही जहरीला सर्प होता है। लोग इसे नागराज यानी सांपो का राजा भी कहते हैं। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि भगवान शिव के गले में दिखाई देने वाला ही नागराज है, इसलिए धार्मिक लोग सांप को नहीं मारते । भारत के कोबरा कार्बेट के जंगल में करीब 23 फीट 9 इंच लम्बा सांप मिला था ,जिसे सबसे बड़ा कोबरा माना जाता है।वैसे किंग कोबरा की सांप की औसत लंबाई 12 से 14 फीट के आसपास होती है,क्योंकि यह दुर्लभ और संरक्षित प्राणियों की श्रेणी में आता है,इसलिए इसे बचाना जरुरी है।यह हमारे देश के असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के कुछ प्रदेशों पाया जाता है।

किंग कोबरा ना हो,तो हर तरह केवल सांप ही नजर आएंगे
एक जानकारी के मुताबिक सांपों की भारत में करीब 216 प्रजातियां हैं, जिसमे से लगभग 53 प्रजातियां ज़हरीली होती हैं। किंग कोबरा अगर किसी को काट ले,तो महज 15 मिनट के भीतर आदमी की मौत हो जाती है। जानकार बताते हैं कि किंग कोबरा दूसरे सांपों को खाता है, इससे भोजन श्रृंखला कायम रहती है। अगर इन सांपो को संरक्षित नहीं किया गया, तो फ़ूड चैन टूट जाएगी,जिसके बाद सांपों की संख्या तेजी से बढ़ने का खतरा बढ़ जायेगा।
यह भी पढ़ें Akshay Kumar का Fans से सवाल, पैडमैन, टॉयलेट, मिशन मंगल क्या यह अच्छी कहानियां नहीं हैं?
यह भी पढ़ें Korba: फ्रिज के नीचे आराम फरमा रहा था अजगर, जकड़ लेता तो आदमी पड़ जाता ठंडा












Click it and Unblock the Notifications