फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन जारी
कोरोना ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी हैं। गुरुवार को रायपुर में समेत प्रदेश में 23 कोरोना संक्रमण के मामले प्रकाश में आये थे,जबकि फ़िलहाल में प्रदेशभर में 89 कोरोना के मरीज सक्रिय हैं।
रायपुर, 10 जून। कोरोना ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी हैं। गुरुवार को रायपुर में समेत प्रदेश में 23 कोरोना संक्रमण के मामले प्रकाश में आये थे,जबकि फ़िलहाल में प्रदेशभर में 89 कोरोना के मरीज सक्रिय हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एक दिन में 3,165 कोरोना सैंपल की जांच हुई थी ,जिसमे पाजिटिविटी दर 0.73 प्रतिशत दर्ज की गई थी । ताजा हालातों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग कोविड 19 के संबंध में एक नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के दौरे पर केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा , कहा- केंद्र से नहीं मिल रही राशि तो बताइये
नई गाइडलाइन में क्या है?
संक्रमण से बचने के लिए मास्क के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों , सार्वजनिक सभागृह, जहां हवा कम हो ,ऐसी स्थानों पर मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए।
कोविड-19 टीकाकरण की प्रिकॉशन डोज के संबंध में जनता को विशेष तौर पर प्रोत्साहित करने प्रयास किया जाए।
अस्पतालों में प्राथमिक जांच और आईपीडी में आने वाले मरीजों में भी लक्षण के मुताबिक कोविड-19 जांच अवश्य की जाए। डायरिया इत्यादि के साथ भर्ती होने वाले मरीजों की भी कोविड-19 जांच की जानी है।
कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझाया जाये।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: नक्सली कमांडर पहुंचा इलाज करवाने, बेमेतरा पुलिस ने किया अस्पताल सील












Click it and Unblock the Notifications