छत्तीसगढ़ के दौरे पर केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा , कहा- केंद्र से नहीं मिल रही राशि तो बताइये
केंद्रीय सुक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह शुक्रवार को राजनांदगांव पहुंचे इस दौरान ही उन्होंने इसकी घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह धीरी प्रोजेक्ट की जांच करवाएंगे ।
राजनांदगांव, 10 जून। केंद्रीय सुक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। शुक्रवार को वह अपने 2 दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे इस दौरान ही उन्होंने इसकी घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वह नल जल जीवन योजना के तहत चलने वाले धीरी प्रोजेक्ट की जांच करवाएंगे । उन्होंने राज्य अधिकारियों से कहा कि यदि केंद्र सरकार की किसी योजना की राशि उन्हें नहीं मिल रही है,तो जानकारी दें ,वह उसे केंद्र से दिलवाएंगे।

केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने शुक्रवार को राजनांदगांव जिला पंचायत के सभा कक्ष में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को साफ कहा है कि केंद्र की सारी योजनाओं को फायदा हर गरीब को मिलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री की इस बैठक में भाजपा सांसद सतोष पांडेय, कलेक्टर सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: नक्सली कमांडर पहुंचा इलाज करवाने, बेमेतरा पुलिस ने किया अस्पताल सील
नल जल जीवन मिशन योजना की होगी जांच
राजनांदगांव में आयोजित इस बैठक में नल जल जीवन योजना के तहत चल रह धीरी प्रोजेक्ट का मामला उठा था। केंद्रीय मंत्री की बताया गया कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से 28 करोड़ रुपए में 24 गांव में पानी पहुंचाया जाना था, लेकिन पीएचई विभाग ने 42 करोड़ रुपए खर्च कर दिए ,फिर भी कई गांव में पानी भी नहीं पहुंच सका।
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह ने इस मामले में जांच कराये जाने की बात कही है। बैठक के बाद पत्रकारों से करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा किकेंद्र सरकार प्राथमिकता में गरीब लोग हैं। मोदी सरकार चाहती है की केंद्र की योजनाओं का फायदा मिलना ही चाहिए,क्योंकि हम सब इसी लिए काम कर रहे हैं। मंत्री भानुप्रताप ने केंद्र की सारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से डिटेल में जानकारी ली है।
राज्यपाल उइके से की मुलाकात
इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों एवं उद्योगों के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई और इस संबंध में सुझावों का आदान-प्रदान भी किया गया।
राज्यपाल उइके ने मंत्री वर्मा से औद्योगिक विकास से संबंधित केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही शासन की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों से संबंधित योजनाओं से किस प्रकार प्रदेश सहित जनजातीय क्षेत्रों को लाभान्वित किया जाये, इस संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने जनजातीय उत्पादों की मार्केटिंग को मजबूत करने के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने वर्मा को शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। भेट के दौरान सांसद संतोष पांडे भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें इंस्टाग्राम पर दोस्ती ,गुजरात से राजस्थान पहुंचा आशिक, किया छत्तीसगढ़ की लड़की का मर्डर !
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications