AICC दफ्तर जाने रोकने से भड़के सीएम भूपेश, विष्णुदेव साय बोले, क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है !

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।

रायपुर/ नई दिल्ली, 15 जून। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। मंगलवार को राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से दिल्ली में किये गए प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिरासत में लिया गया था। केंद्र सरकार पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को दबाने का आरोप लगाते सीएम भूपेश बघेल ने जमकर निशाना साधा है।

h

मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल ने कहा कि क्या हम अपने कर्मचारियों को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में नहीं ला सकते हैं,हमसे कहा गया था कि केवल 2 मुख्यमंत्री ही यहां आ सकते हैं,इसके अलावा किसी अन्य को अनुमति नहीं है। सीएम भूपेश ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राहुल गांधी के मुंह में हाथ डालने की कोशिश की है, यह उनको बहुत महंगा पड़ेगा। दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के हर मुद्दे को उठाया है ,इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। भाजपा का राष्ट्रवाद, आयातित राष्ट्रवाद है, उसमे जो भी विरोध में करता है, उसे दबा और कुचल दिया जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा , केंद्र सरकार कार्यकर्ता-नेताओ के पार्टी कार्यालय में आने पर प्रतिबंध लगाा रहे हैं, लेकिन सरकार किसी को एक सीमा तक दबा सकती हैं ,क्योंकि पूरा देश इस घटना को बेहद करीब से देख रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा , पूरे देश में जिसप्रकार के हालात है ,वह सबके सामने हैं। हमसे कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं,, ऐसी स्थिति पहले नहीं नहीं हुई ,जब बार किसी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी ही पार्टी के कार्यालय में जाने से रोका गया। सीएम भूपेश ने आगे का कि आज यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि राहुल गांधी बीते 8 वर्ष से केंद्र सरकार की विफलताओं को सबके सामने रख रहे हैं ।

Recommended Video

    National Herald Case: Randeep Surjewala ने लगाए आरोप, Police ने दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी | *News

    क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है:विष्णुदेव साय

    छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि शायद ऐसा मानते हैं कि देश के संविधान और तमाम व्यवस्थाओं से गांधी परिवार और उनके चाटुकार परे हैं।

    g

    क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है, जो उसे न्यायालय के आदेश पर जारी जांच पड़ताल में भ्रष्टाचार के मामले में ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने के बाद भी लोकतंत्र खतरे में जान पड़ रहा है। साय ने सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस के लोग वह सब करने की आजादी चाहते हैं, जो दिल्ली के मौजूदा हालात के मद्देनजर नहीं दी जा सकती।

    यह भी पढ़ें सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 105 घंटे तक दुश्मन ही थे साथी, सांप और मेढ़क बने राहुल के दोस्त !

    विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन, जुलूस के लिए पूर्व अनुमति का भूपेश एक्ट लागू किये हुए हैं और दिल्ली में ईडी के दफ्तर के सामने फौज फाटे के साथ हंगामा मचाकर अराजकता फैलाने को कांग्रेस का जन्मसिद्ध अधिकार समझ रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय क्या वे कहीं भी मीडिया से बात करें। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है लेकिन भूपेश बघेल मजमा क्यों लगाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने वाले बघेल दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों की गंभीरता को दरकिनार कर रहे हैं तो यह किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।

    यह भी पढ़ें मां की ममता बनी राहुल का कवच, बेटा सुरक्षित है,अब जाकर मिला है चैन !

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+