Aaj Ka Mausam: हीटवेव से हाहाकार! यूपी-एमपी झुलसे, 16 राज्यों में आंधी-पानी का Alert जारी

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में आग बरस रही है, लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यूपी में तो पारा 48 डिग्री पहुंच गया है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। आईएमडी ने आज उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कुल 16 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने 22 मई को जिन 16 राज्यों में बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से आंधी चल सकती है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में आंधी-पानी की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 22 मई की शाम को तेज आंधी की संभावना जताई गई है। यहां हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में इस दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में बरसेंगे बादल मिलेगी गर्मी से राहत

गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, आगरा, मथुरा, सोनभद्र, भदोही, बहराइच और गोंडा जैसे कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी हुई है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की उम्मीद है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार के गया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, अररिया, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, बांका, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिलों में 22 मई को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

पूर्वोत्तर भारत में रेन अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज भी बारिश की आशंका है, जिसके लिए Yellow अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 22 मई को नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और ऋषिकेश समेत कई स्थानों पर बारिश और आंधी की आशंका है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में 23 मई तक तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। शिमला, मनाली, धर्मशाला और मंडी में बादल छाए रहेंगे, जहां तेज हवाओं के साथ वर्षा दर्ज की जा सकती है।

भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

मध्य प्रदेश के उज्जैन, खरगोन, मुरैना, श्योपुर, रीवा, इंदौर, बालाघाट, झाबुआ, शिवपुरी, ग्वालियर, राजगढ़ और शहडोल में 22 मई को भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी हुई है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह पढ़ें: Heatwave का कहर! 48° पहुंचा पारा,लू से बचने के लिए अपनाएं IMD के ये TIPS, बच्चों का रखें खास ख्याल
यह पढ़ें: Heatwave का कहर! 48° पहुंचा पारा,लू से बचने के लिए अपनाएं IMD के ये TIPS, बच्चों का रखें खास ख्याल
यह पढ़ें: Punjab Heatwave Alert: पंजाब में गर्मी का कहर! 26 मई तक 10 जिलों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
यह पढ़ें: Punjab Heatwave Alert: पंजाब में गर्मी का कहर! 26 मई तक 10 जिलों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+