छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी का प्रकोप, आज से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश आज दिनांक 22 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा। छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान बढ़ रहा है। इसको देखते हुए सरकारी , अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इससे पूर्व एक मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

cg news

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियां रहेंगी। 16 जून को विद्यालय खुलेंगे। जारी आदेश के अनुसार यह आदेश शासकीय स्कूलों के शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। राजधानी रायपुर में तापमान 42 डिग्री के ऊपर चल रहा है। राज्य के पांच जिलों में पारा 41-42 डिग्री से ऊपर है। ऐसे में मौसम की मार सबसे अधिक स्कूली बच्चों पर पड़ रही थी।

भीषण गर्मा और लू चलने से नौनिहाल परेशान थे। इससे पहले सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 7.30 से 11.30 तक करने का आदेश जारी किया था। हाल ही में गर्मी बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को चिट्ठी लिखकर ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा करने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के बालोद, डोंगरगांव में की चुनावी रैली, बताये कांग्रेस के 2 प्रमुख मुद्दे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+