प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के बालोद, डोंगरगांव में की चुनावी रैली, बताये कांग्रेस के 2 प्रमुख मुद्दे
Priynaka Gandhi Congress: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर थीं। यहां उन्होंने बालोद, डोंगरगांव में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ये जो इलाका है प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है आप सब मेहनती लोग हो, आप लोगों की मेहनत के कारण यह छत्तीसगढ़ मजबूत बना है। अभी चुनाव का समय है, वोट डालने का समय है। चुनाव के समय जनता दो मुद्दों को अपने मन में रखे। पहला कि देश भर में क्या हो रहा है। देश की राजनीति कैसे चल रही है और आगे चलकर देश का क्या होगा भविष्य में क्या होगा। दूसरा यह कि लोगों की रोज की जिंदगी है। आपके जो संघर्ष है। आप जो दिन रात मेहनत कर रहे है। आपका जो संघर्ष है उसकी कोई सुनवाई है या नही।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यतौर पर दो बड़े-बड़े मुद्दे है। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। आप किस तरह से रोज के जीवन को आगे बढ़ाते है। आप सब कमाई कर रहे है, पर वह पूरी नही हो रही है। महंगाई पिछले 10 सालों में हद से ज्यादा बढ़ी है। यह आपकी सबसे बड़ी समस्या है। प्रियंका ने आगे कहा कि बेरोजगारी 45 सालों में देश में सबसे ज्यादा हो चुकी है। बेरोजगारी इतनी बढ़ गयी है कि आप अपने बच्चों को कितना भी पढाये, लेकिन आपको यह गारंटी नही मिल सकती कि पढ़ने लिखने के बावजूद रोजगार मिलेगा कि नही।
प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानो की बहुत समस्याये है। देश का किसान महंगाई से जूझ रहा है। आज किसान जितने भी खेती के सामान इस्तेमाल करते है, सब में जीएसटी है,सब महंगे हो गये है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गये हैं, तो किसान खेती में भी नही कमा पा रहा हैं। यह जो आपकी समस्याये है, उनको हल करने की कोशिश कांग्रेस की सरकार ने कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, धान को 2500 रू में खरीदा जा रहा था। किसानों का कर्जा माफ किया था। भूमिहानों का सालाना 7 हजार मिलते थे। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद चावल में कटौती किया गया। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया गया। जो भूमिहीनों को पैसा मिलता था वह भी बंद हो गया। इतनी भयंकर महंगाई है सबके दाम बढ़ गये हैं। मोदी सरकार जनता को कोई सुविधा नहीं दे पा रही है।
यह भी पढ़ें कांग्रेस MP राजीव शुक्ला,रंजीता रंजन और तुलसी कहां हैं? छत्तीसगढ़ BJP ने पोस्टर जारी करके पूछा सवाल
कांग्रेस ने जो गारंटी दी है वह सब पूरी होगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता कह रहे कि 400 सीट मिल जाये तो हम संविधान को बदलेंगे और मंच पर बड़े नेता आते है, तो कहते है हम संविधान को नही बदलेंगे तो जनता क्या सोचे। यह भाजपा की साजिश है। भाजपा लोगों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है। इसी संविधान आपको वोट करने का अधिकार, आदिवासियों के संस्कृति को बचाकर रखा। मोदी जी उद्योगपतियों का कर्जा माफ करते है, पर किसानों का कर्जा माफ नही करते। किसान आंदोलन करते है तो उन पर कानून लगा देते है जिससे किसान पीसेगा ओर बड़े-बड़े उद्योगपतियों का फायदा होता है। देश की बिजली, सड़के, हवाई अडडे ये सब दो बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिये गये है। सरकार तो सिर्फ उद्योगपतियों के लिये हैं। कांग्रेस ने जो गारंटी दी है वह सब पूरी होगी। इसलिये आप अपने वोट को सोच समझ कर डालिए अपने वोट को अपनी ताकत बनाईये और इस देश में बदलाव लाइये।
यह भी पढ़ें प्रियंका गांधी के रास्ते पर गुलाब की जगह कांटें, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने जारी किया पोस्टर












Click it and Unblock the Notifications