आईएमसी डिजिटल अवार्ड में छत्तीसगढ़ सम्मानित, भुइयां कार्यक्रम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
छत्तीसगढ़ में कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा संचालित लैंड रिकॉर्ड्स प्रोजेक्ट, भुइयां सॉफ्टवेयर को मुंबई में आयोजित एक आलीशान समारोह में प्रतिष्ठित आईएमसी डिजिटल अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया है।
रायपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से चलाये जा रहे भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। छत्तीसगढ़ में कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा संचालित लैंड रिकॉर्ड्स प्रोजेक्ट, भुइयां सॉफ्टवेयर को मुंबई में आयोजित एक आलीशान समारोह में प्रतिष्ठित आईएमसी डिजिटल अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया है। शासकीय क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए यह इनाम कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को प्रदान किया गया है।

राज्य के सीएम भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भू-अभिलेख विभाग एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को इस पुरस्कार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेखों, ऑनलाइन नक्शें की उपलब्धता और पंजीयन विभाग से भुइयां के इंटीग्रेशन होने से डुप्लिकेट पंजीयन की दिक्कतों में कमी लाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
गौरतलब है कि राज्य में भू-अभिलेखों को डिजिटाइज करने और लोगों को इसे ऑनलाइन के जरिये से सहज रूप में उपलब्ध कराने के लिए भुइयां कार्यक्रम बनाया गया है। भुइयां सॉफ्टवेयर नक्शा, खसरा और उससे जुड़े जमीन के कागजात को ऑनलाइन प्रस्तुत करता हैं। इसके साथ ही संपत्ति के रजिस्ट्री एकीकृत करते हुए डुप्लीकेट रजिस्ट्री के परेशानी को हल करता है। भुइयां कार्यक्रम राजस्व विभाग की अलग-अलग प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने का माध्यम है। इसमें डिजिटल तौर से हस्ताक्षर किए हुए 4 करोड़ कागजात ऑनलाइन उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें भारत की अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ की प्रार्थना और मोनी, एशियन चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा
इस सॉफ्टवेयर में प्रोजेक्ट में विभागों के मुख्य अधिकारियों राजस्व, खाद्य, कृषि, एनसीपीआई, मृदा स्वास्थ्य, वाणिज्यिक कर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और कई बाकी विभागों के सचिव और जिला के कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक का लॉग इन आईडी बनाया गया है। इसके अलावा 3800 से अधिक बैंक को भुइयां से एकीकृत किया गया है, जिससे किसी जमीन पर डुप्लिकेट ऋण प्रदाय किये जाने से रोका जा सकता है और कर्ज की ऑनलाइन प्रविष्टि भी की जा सकती है। इस पुरस्कार को एनआईसी के वैज्ञानिक सौरभ दुबे ने प्रतिनिधि के रूप में ग्रहण किया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: मशहूर कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन, निशांत












Click it and Unblock the Notifications