छत्तीसगढ़: मशहूर कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन, निशांत " न भूतो न भविष्यति

छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत से दुखद खबर सामने आ रहीं है। छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के मशहूर कोरियोग्राफर और कलाकार निशांत उपाध्याय का देर रात निधन हो गया है।

रायपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत से दुखद खबर सामने आ रहीं है। छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के मशहूर कोरियोग्राफर और कलाकार निशांत उपाध्याय का देर रात निधन हो गया है। रात करीब ढाई बजे के आसपास रायपुर के रायपुरा इलाके में स्थित 2050 अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से निशांत उपाध्याय का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें पीलिया भी हो गया था। निशांत उपाध्याय के फेसबुक अकाउंट से उनके निधन की जानकारी दी गई है । उनके असमय चले जाने से उनके प्रशंसक काफी दुखी हैं।

अलविदा मेरे दोस्त हमारा साथ बस यहीं तक था।

अलविदा मेरे दोस्त हमारा साथ बस यहीं तक था।

निशांत उपाध्याय की फेसबुक प्रोफाइल पर देर रात पोस्ट आई जिसने उनके चाहने वालों को झकझोर का रख दिया। पोस्ट में लिखा था, अलविदा मेरे दोस्त हमारा साथ बस यहीं तक था।

हंसमुख स्वाभाव के थे निशांत, सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ी गानों में की थी कोरियोग्राफी

हंसमुख स्वाभाव के थे निशांत, सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ी गानों में की थी कोरियोग्राफी

बेहद ही हंसमुख स्वाभाव वाले निशांत उपाध्याय का निधन हो जाने से छत्तीसगढ़ और भोजपुरी फिल्म जगत में शोक का माहौल है। निशांत के नाम सबसे अधिक छत्तीसगढ़ी गानों की कोरियोग्राफी करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने करीब 2500 से अधिक एलबम और फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ किए थे, उन्हें छत्तीसगढ़ फिल्म जगत का नंबर 1 कोरियोग्राफर माना जाता था।

रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी निशांत उपाध्याय का जन्म 7 जुलाई 1980 को हुआ था। निशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में फिल्म झन भूलो मा बाप ला से की थी,जिसके बाद वह कभी नहीं रुके और एक से बढ़कर फिल्मो में बतौर कोरियोग्राफर काम किया।

अनुज हुए भावुक ,लिखा मेरे टिफिन को कौन शेयर करेगा

अनुज हुए भावुक ,लिखा मेरे टिफिन को कौन शेयर करेगा

निशांत उपाध्याय एक शानदार कोरियोग्राफर होने के साथ एक अभिनेता भी थे। हाल ही में रीलीज़ फिल्म भूलन द मेज में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था। निशांत को छालीवुड जगत के कलाकार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पद्मश्री और अभिनेता अनुज शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि निशांत अब शांत हो गया ... अब शूटिंग मे मेरे टिफिन को कौन शेयर करेगा ?मेरी जिन्दगी मे तेरी कमी कोई कभी पूरी नही कर पाएगा लल्ला...तुम जैसा न कोई था, न कोई है और न कोई होगा...जिसने लाखों दिलों को अपनी अदा से जीता...जिसने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को ऊंचाईयों तक पहुंचाया...जिसने सबसे ज्यादा बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड जीता... जिसने हजारों गानों का नृत्य-निर्देशन किया ...छोटे-बड़े हर कलाकार और निर्माता-निर्देशक के साथ काम किया...
अलविदा मेरे भाई...

मनोज ने कहा, नहीं देखा ऐसा कोरियोग्राफर

मनोज ने कहा, नहीं देखा ऐसा कोरियोग्राफर

वहीं फिल्म निर्माता मनोज वर्मा ने फेसबुक पर निशांत के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि " निशांत " न भूतो न भविष्यति... तेरे जैसा कोरियोग्राफर ना पहले कभी देखा है ना शायद कभी देख पाएंगे हर बार लड़ लड़कर बाहर आ जाता था... तो इस बार क्यों हार गया.. हम सब को पूरा विश्वास था कि तू इस बार की जंग भी जीत जाएगा ... भगवान पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें ओम शांति।


फिल्म निर्माता रॉकी दासवानी ने फेसबुक पर निशांत को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि हमेशा यादों में रहोगे निशान्त...

यह भी पढ़ें बॉक्सर विजेंदर सिंह करेंगे छत्तीसगढ़ में नई शुरूआत, रंबल इन द जंगल का कर रहे हैं इंतजार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+