Chhattisgarh: शिवरीनारायण के विकास पर होगा विशेष फोकस, CM भूपेश ने ली अधिकारियों की बैठक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान जांजगीर चांपा जिले शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के कामों की

Bhupesh Baghel Bhent Mulakat छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान जांजगीर चांपा जिले शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के कामों की गुणवत्ता में सुधार किए जाने की जरूरत है। इस क्षेत्र के कुछ ग्रामों में शिकायत आई है। इसका समाधान होना चाहिए। अंचल के कुछ ग्रामों में डूबान क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने कलेक्टर को पहल कर किसानों को राशि दिलाने को कहा है। बघेल ने सिंचाई परियोजना के अंतर्गत टेल एरिया के खेतों तक पानी पहुंचाने की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

पैरा को लेकर लेकर जागरूकता अभियान चलाने दिए निर्देश

पैरा को लेकर लेकर जागरूकता अभियान चलाने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री बघेल ने यह भी कहा कि शासन की छोटी छोटी अनुदान राशि गरीबों के लिए महत्वपूर्ण है। इसे प्राप्त करने के लिए उन्हें दफ्तर के बार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ने चाहिए। इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शासन द्वारा की गई घोषणाएं प्राथमिकता से और समय सीमा में पूर्ण करें। इसे लागू करने एवं अमल में लाने में विलंब नहीं होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि धान कटाई का मौसम शुरू होने वाला है। बड़ी मात्रा में पैरा खेत में रहेगा। इसे गौठान को दान करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। इस संबंध में जनजागरुकता के कार्यक्रम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रशासन को अब स्वावलंबी गौठान के अलावा नए गौठानों पर भी ध्यान देना चाहिए।

शिवरीनारायण में चलाया जायेगा सड़क मरम्मत का अभियान

शिवरीनारायण में चलाया जायेगा सड़क मरम्मत का अभियान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शिवरीनारायण राज्य का प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार पर्याप्त सुविधाएं विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण के साथ साथ शहरी इलाकों की सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने अवैध शराब, जुआ सट्टा, नशीली दवाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बघेल ने बैठक में स्कूल शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। न केवल शिक्षा विभाग बल्कि अन्य अफसर भी दौरे में स्कूलों का निरीक्षण करें। स्वामी आत्मानन्द स्कूलों के साथ अन्य स्कूलों की गुणवत्ता पर समान रूप से ध्यान देना है।

पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को दी 23 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 40 कार्यों की सौगात

पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को दी 23 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 40 कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। उन्होंने इन कार्यों में से 26 कार्यों जिनकी लागत 16 करोड़ 14 लाख 53 हजार रुपए है, के कार्यों का भूमिपूजन और 14 कार्यों जिनकी लागत 7 करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपये है, का लोकार्पण किया।

 शिवरीनारायण में प्रभु नरनारायण के किये दर्शन

शिवरीनारायण में प्रभु नरनारायण के किये दर्शन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ के शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के बाद शिवरीनारायण के मंदिर में प्रभु नरनारायण के दर्शन के लिए पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रभु नरनारायण से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विराजमान जगन्नाथ स्वामी के भी दर्शन किए। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुंदर दास, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें बजरंगबली को वाटर टैक्स चुकाने का नोटिस, भगवान को इंसान ही नही श्रीमती भी बताया,पढ़िए खबर

यह भी पढ़ें Dantewada: 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे डॉक्टर , पहाड़ पार करके किया 108 का इलाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+