बजरंगबली को वाटर टैक्स चुकाने का नोटिस, भगवान को इंसान ही नही श्रीमती भी बताया,पढ़िए खबर
Notice to Hanuman वाकई में कलयुग में इंसान तो इंसान भगवान भी हैरान हैं। क्या आपने कभी सुना है कि किसी सरकारी दफ्तर ने भगवान को नोटिस जारी किया हो? अगर नहीं, तो यह खबर पढ़िए।
Notice to Hanuman वाकई में कलयुग में इंसान तो इंसान भगवान भी हैरान हैं। क्या आपने कभी सुना है कि किसी सरकारी दफ्तर ने भगवान को नोटिस जारी किया हो? अगर नहीं, तो यह खबर पढ़िए। दरअसल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,जहां नगर निगम दफ्तर ने 'बजरंगबली' को पानी के बिल का भुगतान करने के लिए नोटिस भेजा है।

भगवान हनुमानजी को वाटर टैक्स का नोटिस
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के नगर निगम प्रशासन ने शहर के वार्ड नंबर 18 दरोगापारा में स्थित एक हनुमान मंदिर को वाटर टैक्स बकाया होने का नोटिस थमाया है। बताया जा रहा है कि यह नोटिस मंदिर प्रशासन से संबधित किसी व्यक्ति के नाम से जारी किया जाना था, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों को इतनी हड़बड़ी थी कि उन्होंने हनुमान जी के नाम ही नोटिस बना दिया।

लोगो में नाराज़गी
भगवान श्री हनुमान जी के नाम से नोटिस जारी होने की सूचना पूरे रायगढ़ शहर में तेजी से फ़ैल गई है। स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठन इससे खुद को रहे हैं। बताया जा रहा है कि बजरंगबली के मंदिर में नल का एक भी कनेक्शन नहीं है,लेकिन यह नोटिस भेजा गया है। नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ वार्ड के स्थानीय लोगों भी आवाज़ उठा रहे हैं।

बजरंगबली को देने होंगे 400 रुपये, नाम के आगे लिखा श्रीमति
हनुमान मंदिर को रायगढ़ नगर निगम की तरफ से 400 रुपये का जल कर यानि वाटर टैक्स देने का नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन के भीतर कर का भुगतान करे, नहीं तो निगम की ओर से कार्रवाई होगी। हाल देखिये कि मंदिर प्रबंधन के नाम से नोटिस भेजने के स्थान पर बजरंग बली को हितग्राही बना दिया गया और उनके नाम के आगे श्रीमति लिख दिया गया।

अमृत मिशन योजना का चल रहा है सर्वे
इस मामले में रायगढ़ नगर निगम के अफसर नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि अमृत मिशन योजना के तहत वार्डों में घरों में नल कनेक्शन का कार्य मजदूरों की तरफ से किया गया था। इस कार्य का ब्योरा रखकर उसकी एंट्री कंप्यूटर में की गई थी,इसी कड़ी में हनुमान मंदिर को भी नोटिस जारी हो गया था,क्योंकि वार्ड में सर्वे का काम चल रहा है,इसलिए जानने का प्रयास किया जा रहा है कि किसे-किसे नल का कनेक्शन प्राप्त हुआ है।

भगवान शिव को भी भेजा चुका है नोटिस
बहरहाल यह पहला मामला नहीं है,जब रायगढ़ शहर के अफसरों ने भगवान के नाम कोई नोटिस जारी किया हो। इससे पहले भी वह इस तरह का कारनामा अंजाम दे चुके हैं। इसी साल 21 मार्च को रायगढ़ के अधिकारियों ने तहसील कार्यालय से भगवान भोलेनाथ को उनके मंदिर से बेदखली का नोटिस भेज दिया था। यह मामला कौहाकुंडा क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुआ। जहां कॉलोनी बनाने वाले व्यक्ति की जमीन पर कब्जा किया गया था। इस मामले में भगवान शिव शंकर और 10 लोगो को नोटिस भेजा गया। जहां अदालत में सांकेतिक तौर पर मोहल्ले वालों ने रिक्शे में भगवान बैठाकर अदालत तक पेशी में लेकर आये थे।
यह भी पढ़ें Dantewada: 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे डॉक्टर , पहाड़ पार करके किया 108 का इलाज












Click it and Unblock the Notifications