Chhattisgarh News: BJP की सरकार बनते ही एजाज ढेबर के अच्छे दिन खत्म? रायपुर नगर निगम में तख्ता पलट की तैयारी
Chhattisgarh Ajaz Dhebar: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का प्रयास हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पिछले 5 साल के दौरान जहां भी मजबूत स्थिति में काबिज रही है,वहां वापस भाजपा का झंडा बुलंद किया जाये। सूत्रों की माने,तो सत्ता में वापसी करते ही भाजपा रायपुर नगर निगम में भी कांग्रेस के महापौर को अपदस्थ करने के लिए पुरज़ोर प्रयास करेगी।

शराब घोटाले ने उछाले दामन पर दाग
ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज़ ढेबर का नाम छत्तीसगढ़ की राजनीति में बेहद चर्चित है। ढेबर का नाम भूपेश बघेल के सबसे करीबी नेताओं में शुमार होता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले ने भी उन्हें देशभर में चर्चित बना दिया था। एज़ाज़ ढेबर के भाई अनवर ढेबर पर छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले के आरोप हैं।
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने इसी साल अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक ढिल्लन को अरेस्ट करके कहा था कि साल 2019 से 2022 तक 2000 करोड़ का शराब घोटाला किया। इस मामले को भाजपा ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जमकर भुनाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने भाषणों में ढेबर का नाम लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते नजर आये थे।
यह भी पढ़ें Chhattisgah CM: रामविचार नेताम लेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ? चर्चा हुई तेज
ढेबर को गंवानी पड़ी टिकट, कांग्रेस हारी चुनाव
अनवर ढेबर पर लगे आरोपों की आंच एज़ाज़ ढेबर तक भी पहुंची और ईडी ने उनसे भी गहन पूछताछ की थी। भाजपा का यह आरोप था कि अनवर ढेबर बिना अपने भाई के संरक्षण के इतना बड़ा सिंडकेट नहीं चला सकता था। भाजपा नेताओ के बयानों में बार- बार यह कहा गया कि रायपुर के मेयर एज़ाज़ ढेबर और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शह और समर्थन के कारण ही इतना बड़ा शराब घोटाला हो सका है।
ढेबर की लोकप्रियता पर गहरी चोट पड़ी,नतीजन रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस के सबसे मजबूत टिकट दावेदार होने के बाद भी उन्हें मौका नहीं दिया गया। कांग्रेस ने एज़ाज़ ढेबर के स्थान पर महंत रामसुंदर दास को अपना प्रत्याशी बनाया,जो चुनाव हार चुके हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चलाएगी बुलडोजर, चंदेल बोले भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी कार्रवाई
भाजपा आएगी अविश्वास प्रस्ताव, भाजपा का महापौर बनाने की तैयारी
बहरहाल छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के साथ ही रायपुर नगर निगम में भी राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो चुकी है। एक तरफ जहां रायपुर कांग्रेस पार्षदों में महापौर ढेबर के प्रति देखी जा रही है,वहीं भाजपा पार्षद दल इसे भुनाने के फिराक में नजर आ रहा है। इस बात की चर्चा है कि भाजपा पार्षद दल महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर चुका है।
भाजपा नेत्री और रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे का कहना है कि महापौर को नैतिक तौर पर इस पराजय की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं सत्ता परिवर्तन के साथ ही कांग्रेस के कुछ पार्षद भाजपा का दामन थामने की फ़िराक में नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications