Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgah CM: रामविचार नेताम लेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ? चर्चा हुई तेज

Chhattisgah CM: छत्तीसगढ़ में बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने सरकार के गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं। बहराहल पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नाम के अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का नाम भी चर्चा में आ गया है।

ramvichar netam news
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार देर रात तक प्रधानमंत्री के आवास पर पीएम मोदी, अमित शाह ,जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर करीब 4 घंटे चर्चा की है। बताया जा रहा है कि बैठक में पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के नाम को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई है।

भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य चेहरों की कोई कमी नहीं हैं,लिहाजा इन बाकी के दावेदारों के नाम पर भी बातें हुई हैं। जिसमे अरुण साव, केदार कश्यप, लता उसेंडी, विष्णुदेव साय, ओपी चौधरी का नाम प्रमुखता से शामिल है। बहरहाल बीती रात से रामविचार नेताम और रेणुका के नाम पर चर्चा तेज हो गई है। दोनों ही नेता सरगुजा संभाग से आते हैं,जहां भाजपा ने कांग्रेस सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में बड़ी जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: भाजपा को हार नहीं है स्वीकार, भूपेश बघेल के खिलाफ कोर्ट जायेंगे BJP के विजय बघेल
कौन हैं रामविचार नेताम ?

1962 में सनावल गांव में जन्मे रामविचार नेताम पहली बार 1990 में विधायक चुने गए, जिसके 1993,1998,2003, 2008 और अब 2023 में भाजपा की टिकट से चुनाव जीते हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता होने वजह से हमेशा मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे, लेकिन हमेशा राज्य की कैबिनेट का हिस्सा बनकर ही रह गए। उन्होंने 5 बार विधायक रहते हुए गृह जेल, जल संसाधन, उच्च शिक्षा, राजस्व और आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री का दायित्व भी बखूबी निभाया।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh New CM: आदिवासी भी हो सकता है छत्तीसगढ़ का अगला सीएम, रेस में महिलाएं भी शामिल

भाजपा आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के कोटे से 2015 में उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया। रामविचार नेताम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। इसलिए माना जा रहा है कि वह सीएम पद की रेस में बेहद आगे चल रहे हैं।

ज्ञात हो कि रामानुजगंज विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राम विचार नेताम ने विधानसभा सीट से 29663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। नेताम ने कांग्रस के डॉ. अजय कुमार तिर्की को हराया है. राम विचार नेताम को कुल 99574 मत मिले है, जबकि अजय कुमार तिर्की को 69911 वोट मिल पाए हैं।
रामानुजगंज विधानसभा सीट पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बृहस्पति सिंह ने जीत दर्ज की थी, जिन्हे सीएम भूपेश बघेल का बेहद करीबी माना जाता है।

यह भी पढ़ें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+