छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चलाएगी बुलडोजर, चंदेल बोले भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी कार्रवाई

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद यूपी और एमपी की तरह अब यहां भी बुलडोजर की एंट्री होने वाली है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान सामने आया है। नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में कुरीति और भ्रष्टाचार फैलाया था। किन्तु अब जो अन्याय करेगा, अत्याचार करेगा उनके खिलाफ बुलडोजर चलाया जायेगा।

bjp bulldozer
इसे लेकर नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार 18 महिला विधायक जीतकर आईं हैं। केंद्र सरकार ने महिला बिल को पारित करवाया गया,इसी का असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता बघेल सरकार के कुशासन से भी मुक्ति पाना चाहती थी। भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, अब कमिश्नर और करप्शन का खेल खेलने वालों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

इसके अलावा चंदेल ने में सीएम के चेहरे को लेकर कहा कि हमने पहले ही कहा था, छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। चंदेल ने आगे कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री का नाम हमारा संसदीय बोर्ड तय करेगा। विधायक दल की बैठक होगी और चर्चा के बाद सीएम नाम तय हो जाएगा। भाजपा में और कांग्रेस में बहुत अंतर है।

यह भी पढ़ें Dondi lohara Result: भूपेश बघेल कैबिनेट की रख ली लाज, CG में BJP की सुनामी बीच चुनाव जीती मंत्री अनिला भेड़िया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+