छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल सरकार करवा सकती है अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाॅप्टर खरीदी की जांच !
रायपुर, 23 मई। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाॅप्टर सौदे की जांच करवाने पर विचार कर रही है। सीएम भूपेश बघेल ने इस बात के संकेत देते हुए कहा कि हेलिकाॅप्टर सौदे की जांच की मांग आती है, सरकार उसपर विचार करेगी। गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 13 मई 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में दो विमान चालकों की मौत हो गई थी । बताया जा रहा है कि 16 साल पुराना यह हैलीकॉप्टर अपनी तकनीकी खराबियों के कारण खतरे की घंटी बन चुका था। कई दफा यह हैलीकॉप्टर उड़ानों के दौरान खराबी प्रदर्शित कर चुका था।

जल्द ही होगी लिखित में शिकायत
दरअसल प्रदेश के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला और अभिषेक प्रताप सिंह ने रमन सरकार के कार्यकाल में खरीदे गए अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाॅप्टर की खरीदी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आशंका जताई थी कि अगस्ता हेलिकाॅप्टर शासकीय खरीदी में घोटाला किया गया है और इसका धन पनामा की किसी शेल कंपनी के खाते में जमा किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही सामाजिक कार्यकर्ता जल्द ही इस संबंध में सरकार को ज्ञापन सौंपने वाले हैं। बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल 26 मई को अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर दौरे से वापस लौटने वाले हैं। उसके पश्चात हेलीकाप्टर दुर्घटना वाले मुद्दे पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे । संभावना है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मामले की जांच को लेकर आदेश जारी कर दे।
2007 में रमन सरकार के कार्यकाल में खरीदा गया था अगस्ता वेस्टलैंड का AW-109 हेलिकॉप्टर
Recommended Video
साल 2007 में रमन सरकार के कार्यकाल में यह अगस्ता वेस्टलैंड का AW-109 हेलिकॉप्टर खरीदा गया था। बताया जा रहा है कि यह अपने इंजन की क्षमता से अधिक उड़ान भर चुका था। इसका इंजन बदलने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही थी, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सकी। इसी वजह से पुराने इंजन के साथ हवाई उड़ान भर रहे इस हेलीकॉप्टर को अक्सर वीआईपी दौरों से दूर रखा जाता था।
पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे सीएम भूपेश बघेल को भी सुरक्षा के नजरिये से इस AW-109 हेलिकॉप्टर में यात्रायें नहीं करवाई जा रही थीं। सीएम भूपेश बघेल ने बीती 4 मई से छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभाओं का दौरा शुरू किया है।अक्टूबर 2007 में खरीदा गया अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर अपनी खरीदी के साथ ही विवादों से जुड़ गया था। छत्तीसगढ़ की तत्कालीन भाजपा सरकार ने 65 लाख 70 हजार यूएस डॉलर की कीमत अदा करके इसे खरीदा था। सरकारी ऑडिट के दौरान राज्य के महालेखा परीक्षक ने इस खरीदी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर की खरीदी प्रक्रिया में एक मानक प्रारूप के लिए वैश्विक निविदा निकाली गई थी, जो कि सही नहीं थी।
यह बात भी चर्चा में रही कि झारखंड सरकार ने ऐसा ही हेलिकॉप्टर 55 लाख 91 हजार यूएस डॉलर में खरीदा था, तो रमन सरकार ने इसे अधिक कीमत पर क्यों खरीदा। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई थी। इधर यह भी जानना रोचक है कि पिछले साल विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में जानकारी दी थी कि दिसम्बर 2018 से जनवरी 2021 तक AW-109 हेलिकॉप्टर के रखरखाव पर 14 करोड़ 65 लाख 15 हजार 41 रुपये खर्च किये गए थे। उन्होंने बताया था कि इस दरमियान छत्तीसगढ़ सरकार को किराये पर 43 बार हेलिकॉप्टर और 31 बार विमान लेना पड़ा था। जिससे 33 करोड़ 87 लाख 74 हजार 745 रुपये का खर्च आया था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ हेलीकॉप्टर क्रैश: भावुक कर देती है, हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की कहानी
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications