IND vs SL Live Streaming: श्रीलंका के सामने चौके-छक्के बरसाएंगे वैभव सूर्यवंशी, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला
IND vs SL Live Streaming: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच 9 जून को क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। यह मैच श्रीलंका के दाम्बुला में स्थित रंगीरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों देशों की उभरती हुई प्रतिभाएं इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह मुकाबला टैलेंट टीवी कप वनडे ट्राई सीरीज 2026 का हिस्सा है, जिसमें अफगानिस्तान ए की टीम भी शामिल है। टूर्नामेंट का प्रारूप डबल राउंड रॉबिन रखा गया है, जिसके तहत प्रत्येक टीम कुल 4 मैच खेलेगी। इसके बाद अंक तालिका की टॉप 2 टीमें 21 जून 2026 को होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी।

वैभव सूर्यवंशी के ऊपर रहेंगी नजरें
भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं, जबकि टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा सितारों को शामिल किया गया है। वैभव ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। उनकी मौजूदगी ने इस सीरीज को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
वैभव सूर्यवंशी की वजह से ही इस मुकाबला का सीधा प्रसारण करने का फैसला लिया गया है। वैभव को आईपीएल में लोगों ने खासा पसंद किया था, भारत के अलावा विदेशों में भी उनको काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस वजह से ब्रॉडकास्टर को प्रसारण के लिए मजबूर होना पड़ा।
श्रीलंका के सामने होगी बड़ी चुनौती
विरोधी टीम श्रीलंका ए भी काफी मजबूत नजर आ रही है और उसकी कप्तानी सहन अराचिगे कर रहे हैं। उनकी टीम में निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो जैसे अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए श्रीलंका की टीम भारतीय चुनौती का डटकर सामना करने की रणनीति तैयार कर चुकी है।
कहां देखें वैभव सूर्यवंशी का मुकाबला (IND vs SL Live Streaming)
भारतीय खेल प्रशंसक इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं, सुबह 10 बजे मैच शुरू होगा और 9:30 बजे टॉस होगा। इसके अलावा जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications