IND vs AFG: कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे? क्या है टॉस का टाइम

IND vs AFG 1st ODI Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में एक पारी और 300 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली है। टेस्ट प्रारूप में अफगान टीम को चारों खाने चित करने के बाद अब दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की जंग शुरू होने वाली है। क्रिकेट फैंस अब दोनों देशों के बीच होने वाली रोमांचक एकदिवसीय सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टेस्ट मैच की कड़वी यादों को भुलाकर अफगानिस्तान की टीम वनडे सीरीज में नए इरादों के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह बेताब नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम अपनी इस बादशाहत को वनडे फॉर्मेट में भी बरकरार रखना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस पहले मुकाबले को लेकर शेड्यूल और वेन्यू की सभी आधिकारिक जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

IND vs AFG

IND vs AFG: कब होगा पहला वनडे?

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार 13 जून 2026 को खेला जाएगा। वीकेंड के दिन होने वाले इस मुकाबले को लेकर दर्शकों में अभी से भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की पूरी उम्मीद है।

IND vs AFG: कहां होगा पहला वनडे?

यह हाई-वोल्टेज मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला के बेहद खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा। धर्मशाला की तेज पिचों पर तेज गेंदबाजों को हमेशा शुरुआती मदद मिलती है, जिससे मैच और भी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है। बर्फीली पहाड़ियों के बीच बने इस खूबसूरत स्टेडियम में फैंस को एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा।

कितने बजे होगा मुकाबले का टॉस?

समय की बात करें तो भारत और अफगानिस्तान का यह पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मैच शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1:00 बजे दोनों कप्तानों के बीच टॉस उछाला जाएगा।

विराट कोहली हो चुके हैं बाहर

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। आईपीएल के फाइनल के दौरान ही उनको चोट लगी थी। हेमस्ट्रिंग में प्रॉब्लम की वजह से कोहली नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+