छत्तीसगढ़: हसदेव अरण्य बचाने के मैदान में उतरी आप, पेड़ो की कटाई ना रोकने पर करेगी सीएम हाउस का घेराव
अंबिकापुर, 13 मई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में फैले हसदेव अरण्य को बचाने के लिए आदिवासी लगातार विरोध कर रहे है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कोयला खनन के लिए हसदेव अरण्य में पेड़ो की कटाई के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया।
Recommended Video

कोयला खदान को मंजूरी देने के होंगे विनाशकारी परिणाम
इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओ ने कहा कि पर्यावरण विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद भी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने परसा कोयला खदान को मंजूरी दे दी है। यह कोयला खदान दूसरे कांग्रेसी राज्य राजस्थान को आवंटित किया गया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी ने कहा कि सरकार के कहने पर ही भारत सरकार की संस्था वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने हसदेव अरण्य का अध्ययन कर बीते साल ही रिपोर्ट सौंपी है। डब्लू आई आई ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा था कि हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खदान को मंजूरी देने के विनाशकारी परिणाम होंगे, जिसे रोक पाना असंभव होगा।

राहुल गांधी भूले अपना वादा: कोमल हुपेंडी
प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि हसदेव अरण्य के गांव में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पहले कहा था कि अगर कांग्रेस सरकार आई, तो वह आदिवासियों के साथ खड़े रहेंगे और कोयला खदान नहीं खुलने देंगे,लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद सब कुछ भूलकर खदानों को स्वीकृति देना शुरु कर दिया गया है। राहुल गांधी दूसरे चुनावी राज्यो में ऐसे ही वादे कर रहे है ,यह बेहद गलत है।
कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी बार-बार अपने भाषणों में भाजपा की केंद्र सरकार को अडानी अंबानी की सरकार कहकर उल्लेख करते रहे हैं, लेकिन यह दिलचस्प है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अपना कोयला खदान एमडीओ के आधार पर अडानी को सौंप दिया है। राजस्थान सरकार को जो परसा कोयला खदान सौंपा गया है, कांग्रेस पार्टी की राजस्थान सरकार ने इस परसा खदान को भी एमडीओ का अनुबंध कर के पूरी तरह अडानी कंपनी को सौंप दिया है।

जंगलों के नष्ट होने से होगी तापमान में वृद्धि: प्रियंका शुक्ला
आप प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यभारत का फेफड़ा कहे जाने वाले हसदेव अरण्य के इलाके में नये खदान की स्वीकृति से जंगल का विनाश तो होगा ही, जंगल में रहने वाले हाथी, बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे जानवरों का भी जीवन संकट में आ जाएगा और साथ ही हाथी मानव संघर्ष तेज हो जायेगा। इसी रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम की मार झेल रहे मध्य भारत के सबसे घने जंगलों के नष्ट होने से तापमान में वृद्धि होगी और पानी संकलन में कमी के सूखा पड़ने की आशंका है।

21 मई को आप करेगी सीएम हाउस घेराव
आप नेताओ ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को तत्काल परसा ग्राम की फर्जी ग्राम सभा की जांच करवाने के साथ वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट पर संज्ञान लेकर हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई बंद करवानी चाहिए। इसके अलावा राज्य के पांचवी अनुसूचित इलाके का नियम का पालन करवाना चाहिए। अगर सरकार हमारी इन तीन मांगो को नहीं मानती है, तो आम आदमी हर स्तर पर संघर्ष करेगा। भूपेश सरकार को इन सारे तथ्यों को संज्ञान में लेकर आदिवासियों की मांगो को पूरा करना चाहिए। यदि सरकार आम आदमी की आवाज को गंभीरता से नहीं लेगी ,तो 21 मई 2022 को पार्टी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की अगुवाई में आप के प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह,सचिव संगठन विस्तार गोपाल साहू,प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष तेजेंद्र तोडकर,प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला, सह संगठन मंत्री अधिवक्ता दिव्य प्रकाश यादव,अम्बिकापुर के जिला संयोजक अधिवक्ता कुंज बिहारी पैकरा, राजदीप शर्मा, आज़म मिर्ज़ा, बिलासपुर के संतोष बंजारे, दिनेश अनंत, खगेश केवट समेत कई नेताओ ने हसदेव के आंदोलन में अपना समर्थन देते हुए आम लोगो के साथ प्रदर्शन करते हुए आश्वस्त किया कि आम आदमी पार्टी सदैव हर स्थिति में लड़ने को तैयार है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ हेलीकॉप्टर क्रैश मामला, दुर्घटना से पहले 5 बार हेलीकॉप्टर बजा चुका था खतरे का सायरन !
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications