BJP समर्थक ने लगाई अजीबो गरीब शर्त, कटवाने पड़े आधे बाल, मुंडवा ली आधी मूंछ
Chhattisgarh Viral Photo: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान चुनाव के नतीजों को लेकर बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों के सारे अनुमान फेल हो गए। इस बीच एक तरफ सट्टा बाजार गरम रहा,वहीं आम जनता के बीच भी हार- जीत पर शर्त लगती रही। छत्तीसगढ़ में आये अप्रत्याशित परिणामों के चलते अधिकांश लोगों को शर्त हारनी पड़ी। महासमुंद जिले के एक शख्स इन्ही कारणों से सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।

भाजपा की प्रत्याशी अलका चंद्राकर खल्लारी विधानसभा से चुनाव हार गईं, लिहाजा डेरहाराम को अपनी शर्त को पूरा करना था। उन्होंने अपने दोस्तों से लगाई शर्त को पूरा करते हुए अपने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ मुंडवा ली हैं। यह घटना खल्लारी विधानसभा के ग्राम बिहाझर की है, जहां बिजली तकनीशियन का काम करने वाले 48 वर्षीय डेरहाराम यादव ने अपने दोस्तों से शर्त लगाई थी.
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चलाएगी बुलडोजर, चंदेल बोले भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी कार्रवाई
डेरहाराम यादव ने शर्त भी ऐसी लगाई कि अब उनका जमकर मजाक बन रहा है। शर्त यह थी कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के हारने पर डेरहाराम अपने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ मुंडवा लेंगे। डेरहाराम कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि उन्होंने शर्त लगाते वक़्त गंगा जल की कसम नहीं खाई थी, क्योंकि गंगा जल की कसम खाकर लोग वादा-खिलाफी कर देते हैं। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने 2018 के चुनाव के समय गंगाजल हाथ में लेकर अपने जनघोषणा पत्र को शत-प्रतिशत पूरा करने की कसम खाई थी,लेकिन माफ़ी वादे अधूरे रह गए हैं।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh New CM: आदिवासी भी हो सकता है छत्तीसगढ़ का अगला सीएम, रेस में महिलाएं भी शामिल












Click it and Unblock the Notifications