BJP काट रही है CM का टिकट, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करती, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कही बड़ी बाते
CHHATTISGARH ELECTION 2023: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियां कर रही है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं किया है। छत्तीसगढ़ में भी कमोबेश यही स्थित है। गुरुवार को सरगुजा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए हुए कहा कि भाजपा भले ही शिवराज सिंह चौहान को टिकट न दे पाई हो,लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करती है।

दरअसल भाजपा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के टिकट की घोषणा नहीं की है, जिसको लेकर तरह- तरह के कयास लगाए जा रहे हैं किशिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे या नहीं। ऐसी ही स्थित छत्तीसगढ़ में भी हैं, जहां पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के नाम को लेकर असंजस बरकरार है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह हाईकमान और विधायक दल तय करेंगे। हालांकि आलोक शर्मा से साफ़ किया कि कांग्रेस भूपेश बघेल के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव 2023 में कितने मतदाता देंगे वोट? जानिए आंकड़े
अपने अंबिकापुर प्रवास के दौरान आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा भले ही अपने मुख्यमंत्री का टिकट कट रही हो और शिवराज सिंह चौहान को अब तक टिकट नहीं दिया गया हो, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर एनडीए के नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर कहा कि भाजपा द्वारा भारत को लेकर सिर्फ राजनीति की जा रही है जबकि इंडिया प्रबुद्ध राजनीतिक दलों का एक समूह है, जिससे बीजेपी घबराई हुई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया की तुलना आतंकी संगठन से करते हैं,यह भाजपा के मानसिक अंसतुलन को दर्शाता है।
कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पर कथित भ्रष्टाचार और गड़बड़ी लेकर भाजपा के आरोपों पर पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आरोप हैं, वह सिद्ध नहीं हो सके हैं, ऐसे में भाजपा सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस तरह की मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने आगामी चुनाव कांग्रेस की जीत का दवा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के पक्ष में खड़ी है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP ने शुरू किया डिजिटल वार, अनुराग सिंह ठाकुर ने लांच किया भू pay एप












Click it and Unblock the Notifications