छत्तीसगढ़ में BJP ने शुरू किया डिजिटल वार, अनुराग सिंह ठाकुर ने लांच किया भू pay एप
BHUPAY APP: छत्तीसगढ़ में कभी भी आचार संहिता लग सकती है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी प्रचार में डिजिटल माध्यमों का ज़ोर -शोर से प्रचार कर रही है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भू-पे एप लांच किया। इससे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ डिजिटल आरोप पत्र जारी किया था।

कांग्रेस के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं का दौरा जारी है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रायपुर पहुंचे,जहां उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मीडिया संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत भी उपस्थित थे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान 'भू-पे' एप भी लांच किया।
यह एप भारतीय जनता पार्टी अभियान का हिस्सा है। भाजपा नेताओं के मुताबिक इस एप में राज्य की कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। भाजपा नेताओं ने बताया कि इस 'भू-पे' एप खोलते ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की जानकारी मिलेगी। इस एप को डिजिटल पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाली एप की तरह ही बनाया गया है। इस भू pay एप के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी राज्य के कथित शराब घोटाला, महादेव एप घोटाला से लेकर पीएससी घोटाला, चावल घोटाला, गौठान घोटाला और कोयला घोटाला की जानकारी जनता से साझा करेगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ का गठन किया था,इसे भाजपा की सरकार ने अग्रणी राज्य बनाने की सोच के साथ रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल कार्य किया, लेकिन गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाने के बाद कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटाले कांग्रेस ने अपने 36 वादे किए पर पूरे नहीं किए है। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई बड़े हमले बोले और जनता से भू पे का लिंक अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा इस एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ में बीते 5 साल में हुए घोटाले को बताएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब जरूर परिवर्तन होगा।












Click it and Unblock the Notifications