छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव 2023 में कितने मतदाता देंगे वोट? जानिए आंकड़े
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। राज्य में चुनाव की तारीख की एलान होने से पहले मतदाताओं की पूरी जानकारी जुटा ली गई है। बुधवार को छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले प्रेस कांफ्रेंस लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं की संख्या बताई।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद आज सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद छत्तीसगढ़ में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं।
यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, CM भूपेश बघेल ने पूछा- बस्तर की क्या गलती है












Click it and Unblock the Notifications