Naxal Encounter: 1 करोड़ का इनामी नक्सली जयराम, ओडिशा का नक्सल नेता मनोज भी ढेर, 10 टीमों ने घेरकर मारा
Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कुल 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती, जो केंद्रीय कमेटी का सदस्य था, भी मारा गया है। गरियाबंद पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
मुठभेड़ गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्र स्थित कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी जंगल में हो रही है। सुरक्षाबलों की 10 टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। सोमवार सुबह से शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों (एक महिला और एक पुरुष) के शव बरामद किए थे। मुठभेड़ के दौरान एक जवान घायल हुआ, जिसे रायपुर एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया।

ओड़िशा का बड़ा नक्सल नेता गुड्डू भी ढेर
सर्च ऑपरेशन जारी है, और अभी और नक्सलियों के शव मिलने की संभावना जताई जा रही है। मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी के सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य गुड्डू भी शामिल हैं। मनोज ओडिशा राज्य का प्रमुख था। नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल, नक्सलियों के शवों की पहचान की जा रही है।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस के 10 दल शामिल
इस संयुक्त ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस के 1000 जवानों की 10 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें सीआरपीएफ और एसओजी के दल भी शामिल थे। ऑपरेशन में ड्रोन की मदद से नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, जिससे सुरक्षाबलों को उनकी मूवमेंट का अनुमान लगाने में मदद मिल रही थी।
नक्सल मुठभेड़ से जुडी जरूरी अपडेट
- मुठभेड़ गरियाबंद के कुल्हाड़ीघाट के घने जंगलों में चल रही है।
- अब तक 16 नक्सली मारे गए, जिनमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती भी शामिल है।
- सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की, और कई हथियार बरामद किए हैं।
- ऑपरेशन अभी जारी है और नक्सलियों के और शव मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications