भूपेश बघेल सरकार ने की धान की बम्पर खरीदी,तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

रायपुर, 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने इस साल बम्पर धान खरीदी करते हुए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से एक बयान जारी करके जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर 97 लाख 97 हजार 122 मीट्रिक टन धान की खरीदी करके अपने पिछले साल के रिकार्ड को तोड़ते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है। कांग्रेस सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है।

dhan kharidi chhattisgarh

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीते साल 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस साल राज्य में एक दिसम्बर 2021 से शुरू हुआ धान खरीदी का महाअभियान आज 7 फरवरी को समाप्त हो गया है । सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 21,77,283 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है, जो की पिछले साल धान बेचने वाले 20,53,600 किसानों की संख्या से 1,23,683 अधिक है। बताया जा रहा है कि बारदाना संकट और जनवरी माह में बेमौसम बारिश के बाद भी राज्य में किसानों से बिना किसी व्यवधान धान खरीदी पूरा होना, अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से आई भावुक कर देने वाली खबर, 109 साल बाद हुआ शहीद लागुड़ का अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार बीते तीन सालों में राज्य में धान उत्पादक किसानों की संख्या और उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है।बताया गया है कि इस साल खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान बेचने के लिए कुल 24,06,560 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, किसानों के बोए गए धान का रकबा 30 लाख 10 हजार 880 हेक्टेयर है। जबकि पिछले साल पंजीकृत धान का रकबा 27 लाख 92 हजार 827 हेक्टेयर था। इस प्रकार एक साल के आंकड़े की ही तुलना करने पर धान बेचने के लिए रजिस्टर्ड किसानों की संख्या में लगभग सवा लाख और पंजीकृत धान के रकबे में 2 लाख 18 हजार की बढ़ोत्तरी हुई है।

यह भी पढ़ें बिना सुरक्षा, स्कूटी पर दौरे कर रही हैं महिला विधायक,अपनी ही सरकार में पुलिस कार्रवाई से हैं नाराज

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार ने 2018 में चुनाव जीतने के बाद ही किसानो से किये गए वादे को निभाने के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र के मुताबिक किसानो को उनकी फसल का सही मूल्य देने के वादे के साथ ही फसल उत्पादकता और फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई थी । जिसके चलते छत्तीसगढ़ में किसानों की संख्या, खेती के रकबे और फसल उत्पादकता मेे लगातार बढ़ोत्तरी होते जा रही है।

यह भी पढ़ें 7 मार्च से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

बढ़ाई गई थी धान खरीदी की मियाद

यह भी जानना जरूरी है की बीते महीने छत्तीसगढ़ में लगातार बेमौसम बारिश होने के बाद धान खरीदी प्रभावित होने से बढ़ी किसानों की चिंताये बढ़ गई थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी को एक सप्ताह तक बढ़ाये जाने की घोषणा की थी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि राज्य के किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में निर्णय लेती रहेगी।

छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी थी ,जिसे 7 फरवरी तक बढ़ाया गया था। सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में लगातार बेमौसम बारिश के बाद कई जिलों में करीब एक सप्ताह तक धान खरीदी रुकी हुई थी और विपक्ष और किसान संगठन सरकर से लगातार धान खरीदी बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+