बिना सुरक्षा, स्कूटी पर दौरे कर रही हैं महिला विधायक,अपनी ही सरकार में पुलिस कार्रवाई से हैं नाराज
Without security, women MLAs are touring on scooty, angry with police action in their own government
रायपुर,07 फरवरी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है ,लेकिन फिर भी कांग्रेस की एक विधायक अपनी ही सरकार में पुलिस की कार्यवाही से नाराज हैं। मामला राजनांदगाव के खुज्जी का है,जहां कांग्रेस की विधायक छन्नी साहू ने अपने पति पर केस दर्ज होने के बाद हुई गिरफ्तारी से नाराज होकर विधायक ने सुरक्षा और सरकारी वाहन लौटा दिया है। महिला विधायक अब अपनी स्कूटी से ही दौरा कर रही हैं और कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं।

पति के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
दरअसल भाजपा के लोग विधायक के पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे ,जिसके बाद पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर लिया था। महिला विधायक खुद अपने पति की स्कूटी में बैठाकर एसपी ऑफिस पहुंचीं कहा मेरे पति को गिरफ्तार कर लो। कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने अपने पति के विरूद्ध राजनांदगांव जिला और पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सरकार से मिली सुरक्षा भी लौटा दी है ।

बिना किसी पीएसओ, फॉलो गार्ड के स्कूटी से ही ले रही हैं कार्यक्रमों में हिस्सा
एमएलए छन्नी साहू ने कहा कि क्षेत्र की ढाई लाख जनता ने मुझे विधायक बनाया है और अब वह बिना किसी पीएसओ और फॉलो गार्ड के अपनी स्कूटी से ही जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम भूपेश बघेल ने रेत के अवैध उत्खनन ,परिवहन पर लगाम कसने निर्देश जारी किये हैं और उनके पति चंदू साहू इसी अवैध परिवहन को लेकर आवाज उठा रहे थे , लेकिन पुलिस विभाग ने उल्टा उनके पति के खिलाफ ही एक्शन ले लिया।

अब घूम रही हैं स्कूटी से ही
अपने पति के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई से नाराज महिला विधायक ने अब क्षेत्र में आने जाने के लिए स्कूटी का उपयोग करना शुरू कर दिया है। छन्नी साहू ने अपने ट्वीटर हेंडल पर स्कूटी चलाते हुए तस्वीर शेयर करते हुए एक शादी समारोह में शामिल होने की जानकारी देते हुए लिखा कि महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामछत्री चंद्रवंशी जी के सुपुत्र के विवाह और नागरकोहरा, शिकारीमहका में कार्यकर्ताओं के विवाह कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवदम्पति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़ा हुआ है। रेत के अवैध परिवहन के संबंध में विधायक के पति और एक ट्रैक्टर चालक के बीच करीब दो माह पूर्व विवाद हआ था। वाहन चालक बीरसिंग उइके ने विधायक के पति के ऊपर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में में पुलिस ने महिला विधायक के पति के विरूद्ध एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल के बेटे की शादी में हुआ जमकर धमाल, दिग्गज नेताओं ने लगाए बारात में ठुमके












Click it and Unblock the Notifications