IPL 2026 Final: RCB की खिताबी जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी से मिले विराट कोहली, लगाया गले फिर हुई लंबी बातचीत?

IPL 2026 Final Virat Kohli meet Vaibhav Suryavanshi: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल 2026 का खिताब जीतते ही जहां पूरा मैदान जश्न में डूब गया। वहीं एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। खिताबी मुकाबले के ठीक बाद आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और इस सीजन के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के बीच बातचीत देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इस मोमेंट की तस्वीर वायरल हो रही है।

मैदान पर खिताबी जश्न के बीच कैमरों में कैद हुआ खास पल (IPL 2026 Final Virat Kohli meet Vaibhav Suryavanshi)

मैच खत्म होने के बाद जब आरसीबी के खिलाड़ी लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की खुशी मना रहे थे। तब कैमरों ने विराट कोहली को राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से बात करते हुए स्पॉट किया। खचाखच भरे स्टेडियम में कोहली बेहद शांत, रिलैक्स और मुस्कुराते हुए इस युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते नजर आए।

IPL 2026 Final 1

सूर्यवंशी से मिले कोहली

इंटरनेट पर फैंस इस तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस का कहना है कि यह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े आइकन और देश के सबसे चमकीले भविष्य के बीच के खूबसूरत तालमेल को बताता है। विराट कोहली फिटनेस के मामले में अभी भी युवा खिलाड़ियों से आगे हैं। ऐसे में उनके द्वारा वैभव सूर्यवंशी को इस तरह गाइड किया जाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कोहली ने सूर्यवंशी से पहले हाथ मिलाया और फिर गले लगाकर उनसे बातचीत की।

Gujarat Titans: फाइनल हारने के बाद होटल जा रही GT की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, कैसे हुआ हादसा?
Gujarat Titans: फाइनल हारने के बाद होटल जा रही GT की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, कैसे हुआ हादसा?

आईपीएल 2026 में दोनों खिलाड़ियों का सफर

राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने बेखौफ अंदाज और आक्रामक बल्लेबाजी से इस सीजन में हर किसी को प्रभावित किया। कई महान क्रिकेटरों ने उन्हें इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खोज माना है। वहीं साल 2025 में आरसीबी के 18 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के बाद, कोहली ने 2026 में भी टीम के खिताबी अभियान में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगातार दूसरी बार टीम को चैंपियन बनाकर उन्होंने बेंगलुरु के फैंस के बीच बल्लेबाजी के कद को और ऊंचा कर लिया है।

RCB की खिताबी जीत के बाद जश्न में डूबे विराट और अनुष्का, डांस फ्लोर पर बिखेरा जलवा, पार्टी वीडियो आया सामने!
RCB की खिताबी जीत के बाद जश्न में डूबे विराट और अनुष्का, डांस फ्लोर पर बिखेरा जलवा, पार्टी वीडियो आया सामने!

'अब दूध नहीं पीता हूं', Vaibhav Suryavanshi पर अवॉर्ड्स की बरसात, खोला रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के पीछे का राज!
'अब दूध नहीं पीता हूं', Vaibhav Suryavanshi पर अवॉर्ड्स की बरसात, खोला रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के पीछे का राज!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+