'तारक मेहता में रिवीलिंग ड्रेस पहनाई गई और फिर जबरन', रोने लगीं 32 साल की फेमस एक्ट्रेस, खोली ऐसी गंदी पोल
Nehal Vadolia: टीवी और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया इन दिनों अपने एक हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। गंदी बात (Gandii Baat) और तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) जैसे लोकप्रिय शोज में काम कर चुकीं नेहल ने एक पॉडकास्ट में अपने करियर और निजी संघर्षों पर खुलकर चर्चा की है। बातचीत के दौरान उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अनुभव शेयर किए हैं जिन्हें याद करते हुए वह रोने भी लगी थीं।
तारक मेहता के सेट से जुड़ी यादों ने किया इमोशनल
नेहल वडोलिया ने बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा उनके टीवी करियर का आखिरी डेली सोप था। शो में उन्होंने एक छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि इस शो ने उन्हें पहचान दी लेकिन इसके साथ कुछ ऐसे अनुभव भी जुड़े रहे जिन्हें वह लंबे समय तक सार्वजनिक रूप से शेयर नहीं कर पाईं।

छोटे रोल निभाने वाले कलाकारों के साथ होता है गलत
बातचीत के दौरान जब नेहल से शो में काम करने का अनुभव पूछा गया तो उनका गला भर आया। उन्होंने कहा कि बड़े टीवी शोज में छोटे या कैमियो किरदार निभाने वाले कलाकारों को कई बार ऐसे हालात का सामना करना पड़ता है, जहां उन्हें खुद को कमतर महसूस कराया जाता है।
ड्रेस को लेकर हुआ विवाद, नेहल ने जताई नाराजगी
-नेहल वडोलिया ने दावा किया कि शूटिंग के दौरान उनसे अपनी ड्रेस खुद लाने के लिए कहा गया था। जब वह अपनी पसंद की ड्रेस पहनकर सेट पर पहुंचीं, तो बाद में उन्हें दूसरा आउटफिट पहनने के लिए कहा गया था। नेहल के मुताबिक नई ड्रेस पहनने में वह सहज महसूस नहीं कर रही थीं क्योंकि वह उनकी सुविधा और पसंद के अनुरूप नहीं थी और काफी ज्यादा रिविलिंग थी।
-नेहल ने बताया कि जब उन्होंने ड्रेस को लेकर अपनी असहजता जाहिर की, तब उन्हें समझाया गया कि यही ड्रेस पहननी होगी और शूटिंग के दौरान इसे किसी तरह मैनेज कर लिया जाएगा। नेहल का कहना है कि उस समय वह इंडस्ट्री में नई थीं और बड़े शो का हिस्सा बनने की वजह से अपनी बात मजबूती से नहीं रख सकी थीं।
छोटे कलाकारों के साथ होने वाले गंदे बर्ताव पर उठाया सवाल
-अपने इंटरव्यू में नेहल वडोलिया ने टीवी इंडस्ट्री में छोटे किरदार निभाने वाले कलाकारों की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कई बार नए कलाकारों को ये महसूस कराया जाता है कि वह मुख्य भूमिकाओं के लिए उपयुक्त नहीं हैं। ऐसे कमेंट्स कलाकारों के आत्मविश्वास पर गहरा असर डाल सकते हैं।
-नेहल वडोलिया के अनुसार इंडस्ट्री में कई प्रतिभाशाली कलाकार केवल इसलिए संघर्ष करते रहते हैं क्योंकि उन्हें शुरुआत में ही सीमित दायरों में आंक लिया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार की क्षमता का मूल्यांकन केवल उसके शुरुआती किरदारों के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए।
टीवी छोड़कर वेब सीरीज का रुख करने की बताई वजह
-नेहल वडोलिया ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाने का फैसला क्यों किया। उनके मुताबिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव के बाद टीवी इंडस्ट्री में काम करने की परिस्थितियां काफी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से भी कई कलाकारों को पहले जैसी स्थिरता नहीं मिल रही है, जिसकी वजह से कई कलाकार अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की ओर रुख कर रहे हैं।
-यही कारण रहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद नेहल ने वेब सीरीज में काम करना शुरू कर दिया और बाद में इंटीमेसी कोऑर्डिनेशन जैसे क्षेत्र में भी कदम रखा।
हाल ही में विवादों में रहा था नेहल का नाम
-आपको बता दें कि नेहल वडोलिया का नाम हाल के महीनों में एक अन्य विवाद को लेकर भी चर्चा में आया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए एक्टर करण जोशी पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। इस मामले ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं और सोशल मीडिया पर लंबी बहस छिड़ गई थी।
-नेहल वडोलिया के हालिया खुलासों ने एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उन पहलुओं पर चर्चा छेड़ दी है जिन पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती। एक्ट्रेस का कहना है कि कलाकारों की प्रतिभा और सुविधा का सम्मान होना चाहिए, चाहे उनका किरदार छोटा हो या बड़ा। उनका ये इंटरव्यू इंडस्ट्री में काम करने वाले नए कलाकारों के अनुभवों और चुनौतियों को सामने लाने का काम कर रहा है।













Click it and Unblock the Notifications