Delhi Fire News: शिक्षा मंत्रालय नहीं SPA भवन में लगी थी आग, सरकार ने दी सफाई, कहा- मंत्रालय की इमारत सुरक्षित

Delhi ITO Fire Today: राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में सोमवार, 1 जून को सुबह आग लगने की घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती रिपोर्टों में इस आग को शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर से जोड़कर देखा गया, लेकिन बाद में केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि आग मंत्रालय की इमारत में नहीं, बल्कि स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) परिसर में लगी थी।

शिक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि मंत्रालय का मुख्य कार्यालय कर्तव्य भवन-2, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली में स्थित है, जबकि आग की घटना आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) परिसर में हुई थी।

delhi-ministry-of-education-office-fire-

मंत्रालय ने कहा कि इस स्पष्टीकरण का उद्देश्य घटना को लेकर फैल रही गलतफहमियों और भ्रामक सूचनाओं को रोकना है।

दूसरी मंजिल पर लगी थी आग

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की इमारत की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही भवन के भीतर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल पूरी इमारत को खाली कराया गया और अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी गई।

दिल्ली फायर सर्विस के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब दफ्तरों में कामकाजी गतिविधियों की शुरुआत हो रही थी। दिल्ली दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को सुबह लगभग 9:37 बजे एसपीए (SPA) कैंपस स्थित शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में आग लगने की आपातकालीन कॉल मिली।

आग कैंपस की इमारत की दूसरी मंजिल (Second Floor) पर स्थित कार्यालय में लगी थी। देखते ही देखते खिड़कियों से काले धुएं का गुबार और आग की लपटें बाहर निकलने लगीं, जिसके बाद तुरंत दफ्तर के भीतर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामले की गंभीरता और VVIP प्रशासनिक क्षेत्र होने के कारण दमकल विभाग ने बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत 8 दमकल वाहनों (Firefighting Vehicles) को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया।

शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण, जांच जारी

दिल्ली पुलिस और दमकल अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिकता पहले आग को पूरी तरह से बुझाने और कूलिंग ऑपरेशन (Cooling Operation) को संपन्न करने की है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक सटीक पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर अंदेशा जताया जा रहा है कि एयर कंडीशनर (AC) या बिजली के बोर्ड में हुए किसी शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विशेषज्ञों की टीम द्वारा इसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी।

सुरक्षा और राहत कार्य में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए आईटीओ के उस विशेष मार्ग पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए डाइवर्ट कर दिया है। कैंपस के चारों तरफ सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+