Breaking LIVE: नीट परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही होगी- सुप्रीम कोर्ट

Breaking LIVE: जून के पहले दिन आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मंहगे हो गए हैं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है । जबकि दूसरी ओर देश में गर्मी का आतंक जारी है, हालांकि मौसम विभाग ने 19 राज्यों में रेन अलर्ट घोषित किया है। जिससे कि तापमान में कमी आने की उम्मीद है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE

LIVE Feed
Jun 01, 2026, 2:44 PM IST

Breaking LIVE: नीट परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही होगी-SC

21 जून को होने वाली नीट परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही होगी, कंप्यूटर आधारित टेस्ट की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई।
Jun 01, 2026, 2:17 PM IST

Twisha Sharma Case- डमी के साथ क्राइम सीन रीक्रिएशन

CBI की चल रही जांच के तहत, CBI टीम ने त्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के साथ मिलकर भोपाल स्थित उनके आवास पर अपराध के दृश्य को फिर से दोहराया।
Jun 01, 2026, 2:15 PM IST

Breaking LIVE: वेरिफिकेशन पोर्टल को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

CBSE की कक्षा 12 के नतीजों के बाद वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल, जिसे 1 जून को शुरू होना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जल्द ही एक्टिवेट होने की उम्मीद है। CBSE के एक अधिकारी ने ANI को बताया, "यह जल्द ही शुरू होगा।"
Jun 01, 2026, 1:49 PM IST

लालू संग रोहिणी ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे, देखें Video

Rohini Acharya: ' गद्दारों पर भारी हूं', पापा लालू संग रोहिणी ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे, किसे बताया सुकून?
Jun 01, 2026, 1:48 PM IST

Breaking LIVE: जनता के अनुसार काम करेंगे: BJP नेता तापस रॉय

कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद BJP नेता तापस रॉय ने कहा, "हमें पश्चिम बंगाल की जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके अनुरूप काम करना होगा।" ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई TMC विधायकों की बैठक पर BJP नेता तापस रॉय ने कहा, "यह ममता जी के खिलाफ अविश्वास के अलावा और कुछ नहीं है।"
Jun 01, 2026, 12:45 PM IST

Breaking LIVE: अभिषेक बनर्जी लोकसभा अध्यक्ष को देंगे अपने हमले की जानकारी

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष को देंगे।
Jun 01, 2026, 12:43 PM IST

Breaking LIVE: NEET UG री-एग्जाम पर PIL दायर

NEET UG री-एग्जाम पर PIL दायर, 21 जून की परीक्षा CBT मोड में कराने की मांग
Jun 01, 2026, 11:19 AM IST

Breaking LIVE: सुवेंदु सरकार का हुआ मेगा विस्तार, शंकर घोष समेत इन मंत्रियों ने ली शपथ

भाजपा विधायक दीपक बर्मन, अर्जुन सिंह, शंकर घोष, गौरी शंकर घोष, तापस रॉय और मनोज कुमार ओरांव ने सीएम सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
Jun 01, 2026, 10:37 AM IST

Breaking LIVE: RCB के साथ नहीं बल्कि बेंगलुरु के साथ अन्याय हुआ: DK शिवकुमार

RCB के साथ नहीं, बल्कि बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं के साथ अन्याय हुआ है": IPL फ़ाइनल अहमदाबाद शिफ़्ट होने पर DK शिवकुमार ने कहा
Jun 01, 2026, 10:25 AM IST

JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी, किसने किया टॉप?

JEE Advanced 2026 Topper List: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, किसने किया टॉप? कैसें करें Result चेक?
Jun 01, 2026, 10:24 AM IST

Breaking LIVE: बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+