अम्बिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, मां की करंट से मौत, गर्भ में पल रहा था शिशु, डॉक्टरों ने झोंकी ताकत

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में गर्भ में पल रहे 9 माह के शिशु को बचाने डॉक्टर ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन बच्चे को नहीं बचा सके जबकि करंट की चपेट में आने से गर्भवती मां की मौत हो गई।

ambikapur pregnant Mother

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में आज एक गर्भवती महिला करंट की चपेट में आ गई। आनन फानन में परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां पता चला की महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा जीवित है। बच्चे की धड़कने सुन डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन शुरू किया। यह घटना सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलढ़ाब का है।

शिवकुमारी के गर्भ में पल रहा था बच्चा

शिवकुमारी के गर्भ में पल रहा था बच्चा

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलढाब में हादसे का शिकार हुई 28 वर्षीय महिला शिवकुमारी 9 वे माह के गर्भ में थी। जिसका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह कपड़ा सूखाने के दौरान ये हादसा हो गया। लेकिन अचानक इस घटना के बाद अब परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

डॉक्टरों ने हर संभव किया प्रयास

डॉक्टरों ने हर संभव किया प्रयास

दरअसल महिला की करंट लगने से मौत के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने पाया कि महिला के गर्भ में पल रहा 9 महीने के बच्चे की धड़कने चल रही है। लेकिन गर्भवती महिला की मौत हो गई है। डॉक्टरों परिजनों से जरूरी पेपर पर अनुमति लेकर ऑपरेशन कर बच्चे को बचाने का फैसला लिया। लेकिन सर्जरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

कपड़े सुखाने के दौरान हुआ हादसा

कपड़े सुखाने के दौरान हुआ हादसा

शिवकुमारी रोज की तरह अपने घर से नहाकर निकली और घर के पीछे बाड़ी की सुरक्षा के लिए लगे तार में अपने गीले कपड़े सुखाने लगी। यह तार बिजली के तार के सम्पर्क में था। कपड़ा गीला होने की वजह से महिला को करंट लगा और वह चिल्लाते हुए जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे जैसे तैसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन महिला की मौत हो गई। वहीं उसके गर्भ में पल रहे शिशु को बचाने की डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन सर्जरी के दौरान बच्चे की सांस थम गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस के अनुसार महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है पुलिस ने भी पाया कि घर के पीछे कपड़ा सुखाने लगाए गए तार में करंट था। नायब तहसीलदार डॉ एजाज हाशमी की उपस्थिति में महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। महिला का अंतिम संस्कार शनिवार को ग्राम बेलढाब में किया गया।

यह भी पढ़ें,, Ambikapur मेडिकल कॉलेज मामले में कार्रवाई, शिशु रोग विशेषज्ञ निलंबित, अस्पताल अधीक्षक सिंह भी बदले गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+