अक्षय कुमार की अगली फिल्म में आप देखेंगे 'खूबसूरत छत्तीसगढ़" अगले महीने से Making शुरू, पढ़िए खबर
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी । कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत
रायपुर, 06 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी । कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राधिका मदान हैं।छत्तीसगढ़ में लगातार कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शुटिंग हुई है,लेकिन अक्षय की यह फिल्म यहां होने वाला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगा ।

मिली जानकारी के मुताबिक है कि अक्षय कुमार शूटिंग के लिए 2 अक्टूबर को रायगढ़ पहुंचेंगे ,क्योंकि फिल्म के लिए लोकेशन का चयन रायगढ़ में हीहोगा । छत्तीसगढ़ सरकार में फिल्म नीति के सलाहकार गौरव द्विवेदी का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुझाव के साथ तैयार की गई फिल्म नीति से बॉलीवुड और बाकी भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग छत्तीसगढ़ में हो रही है। उन्होंने बताया कि अक्षय की आने वाली फिल्म लिए लोकेशन तय करे आने वाले 9-10 सितंबर को डायरेक्टर सुधा कोंगारा अपनी टीम के साथ रायगढ़ पहुँच रही हैं।
यह भी पढ़ें Raipur: पोषण जागरूकता के लिए Madam Minister ने चलाई साइकिल
दरअसल फिल्म सोरारई पोटरु को सुधा कोंगारा ने ही बनाया था, जिसके हिंदी संस्करण में अक्षय कुमार हैं। फ़िलहाल पर चर्चा है कि जिंदल स्टील एंड पावर के प्लांट और कॉलोनी में फिल्म की शूटिंग होगी। लोकेशन तय करने के बाद फिल्म बनाने वाली टीम के साथ 2 अक्टूबर को अक्षय कुमार रायगढ़ आएंगे और 9 अक्टूबर तक रुकेंगे। बताया जा रहा है कि सोरारई पोटरु कई नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh में है मगरमच्छों का गांव, बच्चों के साथ खेलते हैं Baby Crocodile












Click it and Unblock the Notifications