Raipur: पोषण जागरूकता के लिए Madam Minister ने चलाई साइकिल , दिया " गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ " का संदेश
इस रैली में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक, विधायक धरसीवां अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में यूनिसेफ, एन.एस.एस., रायडर्स ग्रुप के सदस्य शामिल हुए ।
रायपुर, 06 सितम्बर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार की सुबह प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेंड़िया आम लोगों के बीच साइकिल चलाते हुए दिखाई दीं। दरअसल महिला आयोग और यूनिसेफ ने पोषण जागरूकता के लिए सायकिल रैली का आयोजन किया था।

सही पोषण देश रौशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का संदेश
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिल भेड़िया की अगुआई में मंगवलार को पोषण जागरुकता के लिए सही पोषण देश रौशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ के संदेश के साथ सुबह राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव से साइकिल रैली निकाली गई ।

पोषण जागरुकता रथ को दिखाई हरी झंडी
इस रैली में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक, विधायक धरसीवां अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में यूनिसेफ, एन.एस.एस., रायडर्स ग्रुप के सदस्य शामिल हुए । इस अवसर पर भेंड़िया ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पोषण शपथ दिलाई।

यूनिसेफ के सहयोग से हुआ आयोजन
लगभग 5-6 किलोमीटर की परिधि में यात्रा कर साईकिल रैली पुनः मरीन ड्राईव में समाप्त हुई। पोषण माह अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली का आयोजन महिला बाल विकास द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया गया था।

सितंबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण माह
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कुपोषण एवं एनिमिया के स्तर में कमी लाने तथा सुपोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के मकसद से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में हर साल सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh में आज भी है Dinosaur का भोजन, लाखों साल पहले धरती पर थे Tree Fern Plant












Click it and Unblock the Notifications