सिद्धू की प्रशंसा में केजरीवाल ने पढ़े कसीदे, कहा- वह ईमानदार शख्स, कांग्रेस कर रही उनकी आवाज दबाने की कोशिश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब में कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की प्रशंसा में कसीदे पढ़े।

चंडीगढ़, 23 नवंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब में कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की प्रशंसा में कसीदे पढ़े। उन्होंने सिद्धू की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक ईमानदार व्यक्ति हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

Arvind Kejriwal

मैं सिद्धू के साहस को सलाम करता हूं
पंजाब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कल दावा किया था कि हमारी सरकार ने रेत माफियाओं को खत्म कर दिया है और रेत की कीमत भी कम कर दी है। उनके इस दावे पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धू ने कहा था कि यह जानकारी गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि रेत माफिया अभी भी सक्रिय है। मैं उनके साहस को सलाम करता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि सिद्धू ने खुद कहा था कि चन्नी झूठ बोल रहे हैं। सिद्धू जनता के केंद्रीय मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। पहले ऐसा कैप्टन अमरिंदर कर रहे थे अब वही काम चन्नी कर रहे हैं।

सीएम चन्नी ने नहीं पूरे किये जनता से किए वादे
अरविंद केजरीवाल ने इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जनता से किए अपने वादों जैसे राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली देना, मोहल्ला क्लिनिक बनाना आदि को पूरा नहीं किया है।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal का दावा, Congress के 25 MLA, 3 MP संपर्क में | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: 'अखबार पढ़ते हो?'...वीर दास मामले पर ऋचा चड्ढा ने क्यों लिखा ये कमेंट

    AAP में शामिल हो सकते हैं सिद्धू
    बता दें कि क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अवसरवादी बताया था और दावा किया था कि विधानसभा चुनावों से पहले वह आप में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पंजाब कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आप ने सिद्धू पर जमकर हमला बोला।

    चुनाव सिर पर मगर खत्म नहीं हो रही कांग्रेस की अंदरूनी कलह
    बता दें कि अगले साल होने वाले पंजाव विधानसभा चुनावों को अब कुछ ही समय बचा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह अभी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। पहले सिद्धू के कैप्टन अमरिंदर से मतभेद थे और अब चन्नी के साथ भी उनके मतभेद सामने आ रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो इसका भारी नुकसान कांग्रेस को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+