'अखबार पढ़ते हो?'...वीर दास मामले पर ऋचा चड्ढा ने क्यों लिखा ये कमेंट
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद जैसे ही ट्रोलर्स ने वीर दास की खिंचाई शुरू की,अभिनेत्री ऋचा चड्ढा उनके समर्थन में आ गईं और ट्रोलर को ऐसा सबक सिखाया कि...
मुंबई, 23 नवंबर। भारत को लेकर विदेशी धरती पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन वीर दास इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। हालांकि ट्रोलिंग को किनारे करते हुए वीर दास ने सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क शहर में आयोजित अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह के 49वें संस्करण से अपने नॉमिनेशन मेडल की तस्वीरें साझा की हैं। जैसे ही उन्होंने नॉमिनेशन मेडल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की लोगों ने एक बार फिर उन्हें उनकी विवादित वीडियो 'I come from two Indias' को लेकर उनकी खिंचाई शुरू कर दी। वीर दास की खिंचाई होते देख अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा उनके समर्थन में आ गईं।

एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन मेडल के साथ किया था पोस्ट
बता दें की वीर दास की नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल, वीर दास: भारत के लिए, एमी पुरस्कार की कॉमेडी कैटेगिरी में नॉमिनेट हुई थी, लेकिन वह फ्रांस के शो कॉल माई एजेंट से यह पुरस्कार हार गए।
मंगलवार को वीर दास ने एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन मेडल के साथ एक सलाद की प्लेट की तस्वीर साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'मुझे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट कॉमेडी के लिए नॉमिनेट किया गया था। कॉल माई एजेंट, एक खूबसूरत शो जो मुझे बेहद पसंद है, ने यह पुरस्कार जीता। हालांकि मुझे यह मेडल मिला और मैंने यह शानदार सलाद खाया। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। एमी अवॉर्ड को बहुत-बहुत धन्यवाद।'

ऋचा चड्ढा ने ट्रोलर्स की कर दी खिंचाई
वीर दास की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'किसी ने भारत को बदनाम करने की कोशिश की और अंतत: वह इस अंतरराष्ट्रीय नामांकन के योग्य हो गया। वाह। घर का भेदी।' बस फिर क्या था अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को यूजर का ऐसी प्रतिक्रिया देना नागवार गुजरा और उन्होंने उसकी खिंचाई कर दी। ऋचा ने कमेंट करने वाले से पूछा- 'अखबार पढ़ते हो?'
वहीं एक अन्य यूजर ने वीर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मजाक करके अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, और बदले में इनाम पाना, जयचंद ने पहले यही किया था। नई पीढ़ी बिना किसी शर्म के इसे जारी रखे हुए है!' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- ओह अब पता चला की आपने वॉशिंगटन में जो कहा उसके पीछे क्या कारण था, अब तस्वीर साफ हो गई। हालांकि वीर के समर्थन में एक यूजर ने लिखा- भारत के पास उन जैसे और कलाकार क्यों नहीं हैं।
Recommended Video

क्यों ट्रोल हो रहे हैं वीर दास
बता दें कि वीर दास का वॉशिंगटन डीसी से एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा कि मैं ऐसे भारत से आता हूं जहां दिन में औरतों की पूजा होती है और रात में दुष्कर्म होता है। अपने इस बयान को लेकर वीर लोगों के निशाने पर आ गए।












Click it and Unblock the Notifications