फोन चोरी होने या टूटने की टेंशन खत्म, ये है वोडाफोन का ऑफर
वोडाफोन की तरफ से वोडाफोन रेड पोस्टपेड ग्राहकों के स्मार्टफोन का बीमा किया जा रहा है। इस बीमे के तहत हाल ही में खरीदे गए स्मार्टफोन पर 50 हजार रुपए तक का कवर दिया जा रहा है।
नई दिल्ली। वोडाफोन ने एक ऐसी नई सुविधा शुरू की है, जिससे कंपनी के ग्राहकों को तगड़ा फायदा होगा। वोडाफोन का यह ऑफर सिर्फ कंपनी के वोडाफोन रेड पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। आइए जानते हैं कंपनी की इस नई सुविधा के बारे में।

50 हजार का बीमा
वोडाफोन की तरफ से वोडाफोन रेड पोस्टपेड ग्राहकों के स्मार्टफोन का बीमा किया जा रहा है। इस बीमे के तहत हाल ही में खरीदे गए स्मार्टफोन पर 50 हजार रुपए तक का कवर दिया जा रहा है। कंपनी के इस ऑफर का फायदा उन सभी ग्राहकों के मिलेगा जो वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करते हैं और जिन्होंने पिछले 6 महीने के अंदर ही स्मार्टफोन खरीदा है। ये भी पढ़ें- जियो करने वाला है नया धमाका, बस 5 रु. में मिलेगा 1 जीबी डेटा

चोरी हुआ तो भी मिलेगा कवर
कंपनी के इस बीमा प्रोग्राम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें फोन डैमेज होने पर तो ग्राहक को फायदा होगा ही, साथ ही अगर फोन चोरी हो जाता है तो भी ग्राहकों को इस बीमा प्रोग्राम के तहत फायदा मिलेगा। अपने इस बीमा प्रोग्राम को कंपनी ने वोडाफोन रेड शील्ड नाम दिया है। कंपनी इस बात का दावा कर रही है कि फोन चोरी होने पर बीमा देने की यह अपने तहत की पहली सेवा है। ये भी पढ़ें- ये हैं वो 4 बैंक, जो घर खरीदने के लिए दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन

720 रुपए में मिलेगा बीमा
वोडाफोन रेड शील्ड के वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 720 रुपए है, जो ग्राहकों से 12 महीने की किस्तों में ली जाएगी। यानी कि हर महीने के बिल में आपको 60 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। वोडाफोन रेड शील्ड का ऐप आप गूगल प्ले स्टोर या फिर आईओएस ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और कंपनी के इस बीमा प्रोग्राम का फायदा उठा सकते हैं। ये भी पढ़ें- सीधे मोबाइल में घुस रहा है ये वायरस, 3.65 करोड़ लोग शिकार

कैसे लें ये बीमा?
इसके लिए सबसे पहले तो आपके मोबाइल फोन में वोडाफोन रेड शील्ड ऐप होना जरूरी है। इसे डाउनलोड करने के बाद आपको अपने मोबाइल फोन से DSS लिखकर 199 पर एसएमएस करना होगा। कंपनी की रिलीज के मुताबिक ऐप मोबाइल हैंडसेट की जांच करेगा और सारे मापदंड पूरे होने पर आपको इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने की अनुमति देगा। कोई भी यूजर एक साल में अधिकतम दो बार इंश्योरेंस कवर ले सकता है। ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, क्लर्क के पदों पर भर्ती

मालवेयर प्रोटेक्शन भी मिलेगा
कंपनी के मुताबिक इस बीमा प्रोग्राम में ग्राहकों को मालवेयर प्रोटेक्शन भी मिलेगा और साथ ही सिक्योरिटी के कई अन्य फीचर भी मिलेंगे। वोडाफोन रेड शील्ड के लिए कंपनी ने शॉटफॉर्मेट्स डिजिटल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ साझेदारी की है। एक अच्छी बात यह भी है कि अगर फोन डैमेज होता है तो पिकअप और डिलीवरी के लिए डोर-टू-डोर सेवा मुहैया कराई जाएगी। यानी घर बैठे ही आपको बीमे की रकम मिल जाएगी, जिससे आप दूसरा मोबाइल खरीद सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications