सीधे मोबाइल में घुस रहा है ये वायरस, 3.65 करोड़ लोग शिकार
यूं तो गूगल का सिस्टम इतना मजबूत होता है कि वह किसी भी मालवेयर वाले ऐप को प्ले स्टोर से हटा देता है, लेकिन जुडी मालवेयर गूगल को भी चकमा दे रहा है।
नई दिल्ली। अभी वानाक्राई रैनसमवेयर का खतरा टला भी नहीं है और एक ऐसा मालवेयर सामने आया है, जो सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर ही हमला कर रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

जुडी है इसका नाम
सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर हमला करने वाले इस मालवेयर का नाम जुडी (Judy) है। इसकी पुष्टि चेक प्वाइंट सिक्योरिटी रिसर्च फर्म ने की है। इस मालवेयर से करीब 3.65 करोड़ एंड्रॉयड यूजर प्रभावित हो चुके हैं। चेक प्वाइंट के अनुसार इस मालवेयर को साउथ कोरिया की एक कंपनी ने बनाया है। गूगल प्ले स्टोर पर करीब 41 ऐसे ऐप हैं, जिनमें यह मालवेयर है। चेक प्वाइंट के मुताबिक यह ऐप कई सालों से गूगल प्ले स्टोर में थे, लेकिन हाल ही में इन्हें अपडेट किया गया है। ये भी पढ़ें- ये हैं वो 4 बैंक, जो घर खरीदने के लिए दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन

गूगल प्ले से घुस रहे मोबाइल में
यह मालवेयर गूगल प्ले स्टोर के जरिए लोगों के मोबाइल फोन में घुस रहा है। यूं तो गूगल का सिस्टम इतना मजबूत होता है कि वह किसी भी मालवेयर वाले ऐप को प्ले स्टोर से हटा देता है, लेकिन जुडी मालवेयर गूगल को भी चकमा दे रहा है और गूगल प्ले स्टोर की मदद से लोगों को स्मार्टफोन में घुसकर उनका डेटा चुरा रहा है। ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, क्लर्क के पदों पर भर्ती

सिर्फ एंड्रॉयड यूजर हो रहे शिकार
आपको बता दें कि इस मालवेयर का हमला सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर ही हो रहा है। एंड्रॉयड के अलावा अन्य किसी भी फोन पर इसका कोई असर नहीं होगा, क्योंकि गूगल प्ले स्टोर सिर्फ एंड्रॉयड फोन वालों के लिए है। ऐसे में अगर आप एप्पल का या कोई अन्य ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर वाला फोन इस्तेमाल करते हैं तो यह मालवेयर आपको शिकार नहीं बना सकेगा। हालांकि, बताया जा रहा है यह मालवेयर ऐप्पल के आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी है, लेकिन कोई इससे प्रभावित नहीं हुआ है। ये भी पढ़ें- अंबानी की कंपनी ने नहीं चुकाया लोन, 10 बैंकों ने उठाया ये कदम












Click it and Unblock the Notifications