रिलायंस जियो करने वाला है नया धमाका, सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा 1 जीबी डेटा

आने वाले दिनों में रिलायंस जियो की तरफ से एक और धमाका होने वाला है, जिससे ब्रॉडबैंड सेवा देने वाली कंपनियों के बीच भी प्राइस वॉर शुरू होना तय है।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने पिछले साल सितंबर में टेलिकॉम सेवा शुरू कर के सभी टेलिकॉम कंपनियों के बीच में एक प्राइस वॉर शुरू कर दिया था। इसका नतीजा ये हुआ कि टेलिकॉम कंपनियों के टैरिफ काफी कम हो गए। अब आने वाले दिनों में रिलायंस जियो की तरफ से एक और धमाका होने वाला है, जिससे ब्रॉडबैंड सेवा देने वाली कंपनियों के बीच भी प्राइस वॉर शुरू होना तय है।

ये धमाका करेगा रिलायंस जियो

ये धमाका करेगा रिलायंस जियो

आने वाले दिनों में रिलायंस जियो होम ब्रॉडबैंड सेवा 'जियो फाइबर' शुरू करने वाला है। अपनी इस सेवा के जरिए इस बार रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड की दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी में है। अब तक मिली रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो अपनी इस ब्रॉडबैंड सेवा को दिवाली के आस-पास शुरू कर सकता है। ये भी पढ़ें- ये हैं वो 4 बैंक, जो घर खरीदने के लिए दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन

5 रुपए में 1 जीबी डेटा

5 रुपए में 1 जीबी डेटा

खबरों के मुताबिक जियो फाइबर की लॉन्चिंग के साथ ही रिलायंस जियो महज 500 रुपए में 100 जीबी डेटा ऑफर कर सकता है। इस तरह से देखा जाए तो आपको 1 जीबी डेटा के लिए महज 5 रुपए चुकाने होंगे। मौजूदा समय में रिलायंस जियो अपनी ब्रॉडबैंड सेवा का फ्री ट्रायल कई शहरों में कर रहा है और इस साल के अंत तक 100 शहरों तक अपनी इस सेवा को पहुंचाने के रिलायंस जियो का टारगेट है। ये भी पढ़ें- सीधे मोबाइल में घुस रहा है ये वायरस, 3.65 करोड़ लोग शिकार

फ्री सेवा भी दे सकता है जियो

फ्री सेवा भी दे सकता है जियो

अगर जियो फाइबर सेवा शुरुआती कुछ महीनों के लिए मुफ्त में दी जाए तो भी कोई चौंकने वाली बात नहीं होगा। जब रिलायंस जियो ने अपनी टेलिकॉम सेवा शुरू की थी तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह 3 महीने से भी अधिक दिनों के लिए मुफ्त सेवा देगा। इसके बाद अपनी मुफ्त पेशकश को जियो ने और 3 महीनों के लिए बढ़ाकर सभी टेलिकॉम कंपनियों में खलबली मचा दी थी। एक बार फिर रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड के बाजार में खलबली मचाने को तैयार है। ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, क्लर्क के पदों पर भर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+