ये हैं वो 4 बैंक, जो घर खरीदने के लिए दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन

इस समय कई बैंक काफी सस्ता होम लोन मुहैया करा रहे हैं। ऐसे में आपके लिए भी यह एक अच्छा मौका है। आइए जानते हैं कौन से बैंक दे रहे हैं सस्ता होम लोन।

नई दिल्ली। अगर आप भी घर लेने की योजना बना रहे हैं तो फिर आपके लिए भी यह एक अच्छा मौका है। इस समय कई बैंक काफी सस्ता होम लोन मुहैया करा रहे हैं। ऐसे में आपके लिए भी यह एक अच्छा मौका है। आइए जानते हैं कौन से बैंक दे रहे हैं सस्ता होम लोन।

1- भारतीय स्टेट बैंक

1- भारतीय स्टेट बैंक

भारतीय स्टेट बैंक 8.35 फीसदी की दर से होम लोन मुहैया करा रहा है। कुछ समय पहले ही एसबीआई ने होम लोन की दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है, जिसके बाद अब नई दर 8.35 फीसदी हो गई है। हालांकि, इस रेट कट का फायदा सिर्फ नए आवेदकों को होगा। 30 लाख रुपए तक के होम लोन पर 8.35 फीसदी, 30 से 75 लाख रुपए तक के होम लोन पर 8.50 फीसदी और 75 लाख रुपए से अधिक के होम लोन पर 8.60 फीसदी ब्याज लगेगा। ये भी पढ़ें- दुनिया के सबसे अमीर इंसान की बेटी की खूबसूरती देख दीवाने हुए लोग, देखें तस्वीरें

2- आईसीआईसीआई बैंक

2- आईसीआईसीआई बैंक

भारतीय स्टेट बैंक को टक्कर देते हुए आईसीआईसीआई बैंक भी 8.35 फीसदी की दर से होम लोन की पेशकश कर रहा है। बैंक की पेशकश के तहत सभी नौकरीपेशा महिलाओं को 8.35 फीसदी की दर से होम लोन मिलेगा, जबकि अन्य नौकरीपेशा लोगों को 8.40 फीसदी की दर से होम लोन दिया जाएगा। आईसीआईसीआई बैंक की यह पेशकश भी 30 लाख रुपए तक के होम लोन के लिए है। ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, क्लर्क के पदों पर भर्ती

3- एचडीएफसी बैंक

3- एचडीएफसी बैंक

हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने भी होम लोन की दर में कटौती की है और अब बैंक की नई दर 8.35 फीसदी हो गई है। अगर आप 30 लाख रुपए तक का होम लोन लेना चाहते हैं तो आपको 8.35 फीसदी की दर से होम लोन मिल सकता है। हालांकि, यह पेशकश सिर्फ नौकरीपेशा महिलाओं के लिए है। अन्य नौकरीपेशा लोगों को होम लोन 8.40 फीसदी की दर से मिलेगा। इसके अलावा 30 से 75 लाख रुपए तक के होम लोन पर 8.50 फीसदी और 75 लाख रुपए से अधिक के होम लोन पर 8.55 फीसदी ब्याज लगेगा। आपको बता दें कि बैंक की नई दरें 15 मई से लागू हो चुकी हैं। ये भी पढ़ें- अंबानी की कंपनी ने नहीं चुकाया लोन, 10 बैंकों ने उठाया ये कदम

4- एक्सिस बैंक

4- एक्सिस बैंक

16 मई से एक्सिस बैंक की भी नई दरें लागू हो चुकी हैं। नई दरों के तहत एक्सिस बैंक से आपको 8.35 फीसदी की दर पर होम लोन मिल सकता है। वहीं अगर आप स्वरोजगार करते हैं तो आपको होम लोन पर 8.40 फीसदी ब्याज चुकाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+