1000 कॉल्स के बाद भी मुफ्त कॉल्स देगा jio, कंपनी ने खुद दोहराया अपना वादा

कुछ वाट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज देखे गए, जिनमें लिखा था कि रिलायंस जियो के मुफ्त कॉल्स का मतलब है कि सिर्फ 1000 कॉल्स मुफ्त होंगी।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो आने के बाद जहां एक ओर टेलिकॉम कंपनियों में प्राइस वॉर शुरू हो गया, वहीं दूसरी ओर, कई तरह की अफवाहें भी उड़ने लगीं। इन्हीं में से एक अफवाह है 1000 कॉल्स के बाद पैसे लगने की। कुछ वाट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज देखे गए, जिनमें लिखा था कि रिलायंस जियो के मुफ्त कॉल्स का मतलब है कि सिर्फ 1000 कॉल्स मुफ्त होंगी। अगर कोई शख्स 1000 कॉल्स से अधिक कॉल करेगा तो उसके अकाउंट से पैसे कटेंगे। वहीं पोस्टपेड कनेक्शन होने की सूरत में आपके बिल में सारे पैसे जुड़कर आएंगे।

1000 कॉल्स के बाद भी मुफ्त कॉल्स देगा jio, कंपनी ने खुद दोहराया अपना वादा
ये भी पढ़ें- जियो प्राइम हुआ लाइव, एक नहीं पूरे 7 प्लान लाई है कंपनी, खुद ही देख लीजिए कौन-कौन से

जब इस मामले पर रिलायंस जियो से बात की गई तो कंपनी ने इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है। कंपनी ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि रिलायंस जियो पर मुफ्त कॉल की सुविधा है और रहेगी। आपको बता दें कि रिलायंस जियो की लॉन्चिंग के दौरान भी मुकेश अंबानी ने कहा था कि यूजर या तो कॉल्स के पैसे दे या फिर डेटा के। उन्होंने कहा था कि उससे दोनों चीजों के पैसे आज के समय में लेना गलत है। इसी के बाद उन्होंने यह घोषणा की थी कि रिलायंस जियो के सभी ग्राहकों को लाइफटाइम मुफ्त कॉल मिलेगी, उसे सिर्फ डेटा का पैसा देना होगा। ये भी पढ़ें- ये हैं जियो प्राइम से जुड़े 5 सवालों के सटीक जवाब

रिलायंस जियो 5 सितंबर 2016 को लॉन्च हुआ था और 170 दिनों के अंदर ही उसके 10 करोड़ से भी अधिक ग्राहक बन गए। इसी मौके पर मुकेश अंबानी ने जियो प्राइम नाम का ऑफर भी शुरू कर दिया जो 1 मार्च से शुरू हो चुका है। इसके तहत जियो ने कई ऑफर दिए हैं जिनमें 149 रुपए का मासिक ऑफर भी शामिल है। इसके अलावा 303 और 499 रुपए का मासिक ऑफर भी है। आप भी जियो प्राइम का हिस्सा बन सकते हैं। कंपनी के सभी कॉल्स हमेशा मुफ्त रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+