जियो प्राइम हुआ लाइव, एक नहीं पूरे 7 प्लान लाई है कंपनी, खुद ही देख लीजिए कौन-कौन से
रिलायंस जियो की मेंबरशिप पाने के लिए आपको 99 रुपए देने होंगे, जिसके बाद आप एक साल (31 मार्च 2018) के लिए जियो प्राइम के मेंबर बन जाएंगे।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के 'जियो प्राइम' का सब्सक्रिप्शन आज यानी 1 मार्च 2017 से शुरू हो गया है। यह ऑफर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। इसकी मेंबरशिप पाने के लिए आपको 99 रुपए देने होंगे, जिसके बाद आप एक साल (31 मार्च 2018) के लिए जियो प्राइम के मेंबर हो जाएंगे। जियो प्राइम के तहत कंपनी ने एक प्लान का ऐलान तो कंपनी के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ होने पर ही कर दी थी, और अब कुछ और प्लान भी जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं जियो प्राइम के प्लान्स के बारे में।

कुल 7 प्लान लाई है कंपनी
कंपनी ने 149 रुपए से लेकर 9,999 रुपए तक के प्लान जारी किए हैं। इन सभी प्लान के तहत मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगा। हालांकि, सभी प्लान में मिलने वाला डेटा और वैधता अलग-अलग हो सकते हैं। अभी जारी किए गए प्लान में से 149, 303 और 499 रुपए का प्लान मासिक प्लान है और इसके ऊपर के सभी प्लान इससे अधिक वैधता वाले प्लान हैं। ये भी पढ़ें- एयरटेल का धांसू ऑफर, सिर्फ 149 रुपए में 14 जीबी इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉल का भी है एक ऑफर!

कैसे पाएं जियो प्राइम की मेंबरशिप?
अगर आप भी रिलायंस जियो के जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप अपने माई जियो ऐप या jio.com वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो रिलायंस जियो के स्टोर या फिर रिलायंस जियो के किसी पार्नटर के स्टोर पर जाकर भी जियो प्राइम की मेंबरशिप ले सकते हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ 99 रुपए देने होंगे।

जियो प्राइम के तहत मिलेंगे ये 3 फायदे
जियो प्राइम के सभी मेंबर्स को सिर्फ 3 खास फायदे मिलेंगे-
1- जियो प्राइम के मेंबर्स सिर्फ 303 रुपए प्रतिमाह देकर मौजूदा 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' के सभी लाभ पा सकते हैं। यानी आपको रोजाना अनलिमिटेड मुफ्त कॉल और 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।
2- जियो प्राइम मेंबर्स को जियो के ऐप्स का 10,000 रुपए का सब्सक्रिप्शन साल भर यानी 31 मार्च 2018 तक के लिए मुफ्त में मिलेगा।
3- जियो प्राइम मेंबर्स के लिए आकर्षक डील और ऑफर लाए जाएंगे। यह ऑफर जियो और जियो के पार्टनर्स द्वारा दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- सैमसंग और रिलायंस जियो ने मिलाया हाथ, साथ मिलकर 2020 से पहले ही ला सकते हैं 5जी तकनीक

'अनलिमिटेड मजा, कंटिन्यू होइंगा'
अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा दिए जाने की बात पर ही मुकेश अंबानी ने कहा था- जैसा कि मुंबई में कहते हैं, 'अनलिमिटेड मजा, कंटिन्यू होइंगा।' आपको बता दें कि 5 सितंबर को लॉन्च होने के बाद से अब तक कंपनी लगातार अपनी सेवाएं मुफ्त में दे रही है। अभी 31 मार्च 2017 तक कंपनी के अनलिमिटेड ऑफर्स का सभी मजा ले रहे हैं। और अब तो मुकेश अंबानी ने भी कह दिया है कि 'अनलिमिटेड मजा, कंटिन्यू होइंगा।'












Click it and Unblock the Notifications