कैसे बनें 'जियो प्राइम' के मेंबर, ये रही पूरी प्रक्रिया

ग्राहक अभी तक यह नहीं समझ पाए हैं कि आखिर वह जियो प्राइम की मेंबरशिप कैसे लें। इसकी मेंबरशिप लेने के लिए अपने माई जियो ऐप या jio.com वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 1 मार्च से ही जियो प्राइम की शुरुआत को कर दी है, लेकिन ग्राहक अभी तक यह नहीं समझ पाए हैं कि आखिर वह जियो प्राइम की मेंबरशिप कैसे लें। इसकी मेंबरशिप लेने के लिए अपने माई जियो ऐप या jio.com वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो रिलायंस जियो के स्टोर या फिर रिलायंस जियो के किसी पार्नटर के स्टोर पर जाकर भी जियो प्राइम की मेंबरशिप ले सकते हैं।

jio कैसे बने जियो प्राइम के मेंबर, ये रही पूरी प्रक्रिया
ये भी पढ़ें- ये हैं जियो प्राइम से जुड़े 5 सवालों के सटीक जवाब, आप भी दूर कर लें अपनी परेशानी

वेबसाइट से ऐसे लें मेंबरशिप
अगर आप रिलायंस जियो की वेबसाइट से मेंबरशिप लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले jio.com वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट खुलते ही आपके सामने जियो get jio prime का विकल्प दिखेगा, जो स्क्रीन पर दाईं तरफ बने ग्राफिक के नीचे होगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा। अगर आप जियो प्राइम के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो आपको know more विकल्प पर क्लिक करना होगा।

jio1 कैसे बने जियो प्राइम के मेंबर, ये रही पूरी प्रक्रिया
ये भी पढ़ें- जियो प्राइम हुआ लाइव, एक नहीं पूरे 7 प्लान लाई है कंपनी, खुद ही देख लीजिए कौन-कौन से

अपना नंबर बताकर करें भुगतान
जैसे ही आप get jio prime पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक स्क्रीन खुलेगी, जिसमें आपको आपना फोन नंबर भरना होगा। फोन नंबर डालकर सबमिट (submit) पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने जियो की मेंबरशिप लेने के लिए 99 रुपए का भुगतान करने का एक बॉक्स खुलेगा। उस बॉक्स पर लिखे get jio prime पर क्लिक करें और अपने जियो नंबर के लिए 99 रुपए का भुगतान करें। जैसे ही आपकी भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी वैसे ही आप जियो प्राइम के मेंबर बन जाएंगे। ये भी पढ़ें- महंगा हो गया बिना सब्सिडी का सिलेंडर, देने होंगे 86 रुपए अधिक

jio 2 कैसे बने जियो प्राइम के मेंबर, ये रही पूरी प्रक्रिया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+