ये हैं जियो प्राइम से जुड़े 5 सवालों के सटीक जवाब
जियो प्राइम एक मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसे रिलायंस जियो ने शुरू किया है। इस प्रोग्राम की मेंबरशिप पाने के लिए आपको 99 रुपए का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली। आज यानी 1 मार्च 2017 से जियो प्राइम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इसके तहत लोग रजिस्ट्रेशन तो करवाना चाहते हैं, लेकिन अभी भी उनके मन में कई सवाल हैं, जिनके उन्हें जवाब नहीं मिले हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 सवालों के जवाब।

1- क्या है जियो प्राइम?
जियो प्राइम एक मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसे रिलायंस जियो ने शुरू किया है। इस प्रोग्राम की मेंबरशिप पाने के लिए आपको 99 रुपए का भुगतान करना होगा। यह भुगतान 1 मार्च 2017 से लेकर 31 मार्च 2017 के बीच में ही करना होगा। जियो प्राइम लेने वालों को तीन मुख्य फायदे मिलेंगे।
1- जियो प्राइम के मेंबर्स सिर्फ 303 रुपए प्रतिमाह देकर मौजूदा 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' के सभी लाभ पा सकते हैं। यानी आपको रोजाना अनलिमिटेड मुफ्त कॉल और 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।
2- जियो प्राइम मेंबर्स को जियो के ऐप्स का 10,000 रुपए का सब्सक्रिप्शन साल भर यानी 31 मार्च 2018 तक के लिए मुफ्त में मिलेगा।
3- जियो प्राइम मेंबर्स के लिए आकर्षक डील और ऑफर लाए जाएंगे। यह ऑफर जियो और जियो के पार्टनर्स द्वारा दिए जाएंगे।

2- कैसे पाएं जियो प्राइम की सदस्यता?
रिलायंस जियो के ग्राहक जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए अपने माई जियो ऐप या jio.com वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो रिलायंस जियो के स्टोर या फिर रिलायंस जियो के किसी पार्नटर के स्टोर पर जाकर भी जियो प्राइम की मेंबरशिप ले सकते हैं।

3- जियो के ग्राहक नहीं हैं तो क्या है ऑफर?
जो लोग अभी तक रिलायंस जियो के ग्राहक नहीं हैं उनके लिए भी जियो की तरफ से एक खास ऑफर हैं। अगर आप 3 मार्च 2017 तक जियो में शामिल हो जाते हैं तो आप 31 मार्च 2017 तक कंपनी के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के सभी फायदे पा सकेंगे। वहीं दूसरी ओर, अगर आप 3 मार्च 2017 के बाद जियो में शामिल होते हैं तो आपको 31 मार्च 2017 तक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के सभी फायदे लेने के लिए जियो प्राइम की मेंबरशिप लेनी होगी, जिसके लिए 99 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं अगर जियो के मौजूदा ग्राहक 3 मार्च के बाद भी जियो प्राइम की मेंबरशिप नहीं लेते हैं तो भी वह 31 मार्च तक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के फायदे उठा सकेंगे।

4- जियो प्राइम का मेंबर बनने से क्या है फायदा?
अगर आप 99 रुपए देकर एक साल के लिए जियो प्राइम की मेंबरशिप ले लेते हैं तो मार्च 31 के बाद हर महीने सिर्फ 303 रुपए देकर ही आप हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के सभी फायदे पा सकेंगे। यानी आपको रोजाना अनलिमिटेड मुफ्त कॉल और हर रोज 1 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं, कंपनी की ओर से जियो प्राइम मेंबर्स के लिए कई ऑफर आएंगे, जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं।

5- हर महीने रिचार्ज न करने पर क्या होगा?
जियो प्राइम का सदस्य बनने के बाद आपको हर महीने फोन रिचार्ज करने की कोई बाध्यता नहीं होगी। हालांकि, अगर आप 90 दिनों तक मोबाइल रिचार्ज नहीं करते हैं तो आपका नंबर डिसकनेक्ट हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications