RBI ने दी खुशखबरी, 0.25 फीसदी घटाई ब्याज दरें
नई दिल्ली। आज भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की समीक्षा की है और ब्याज दरों में कटौती कर दी है। खुदरा मुद्रास्फीति के रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाने के बाद पहले से ही यह माना जा रहा है कि बैंक इस बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। बैंक की तरफ से की गई इस कटौती से हर उस व्यक्ति को फायदा होगा, जिसने कोई लोन लिया है।

25 बेसिस प्वाइंट की कटौती
भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है। एसोचैम ने भी आरबीआई से ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती करने का आग्रह किया है। RBI की तरफ से रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद अब नई दर 6 फीसदी हो गई है, जो पहले 6.25 फीसदी थी। आपको बता दें कि रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंकों को कर्ज देता है।

अन्य दरों की क्या है स्थिति?
भारतीय रिजर्व बैंक ने रिजर्व रेपो रेट को 5.75 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट को भारतीय रिजर्व बैंक ने 6.25 फीसदी कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा है कि पिछले तीन महीनों में जीएसटी और अच्छे मानसून के चलते इंफ्लेशन में तेजी से गिरावट आई है।
Recommended Video


सस्ता होगा लोन
अगर आपने किसी भी तरह का लोन लिया हुआ है तो आपके ऊपर पड़ने वाला बोझ दरों में कटौती के चलते कम हो जाएगा। इसका सीधा असर आपकी ईएमआई पर पड़ेगा। हर महीने दी जाने वाली ईएमआई सस्ती हो जाएगी। दरें कम होने से होम लोन, एजुकेशन लोन, कार लोन, बिजनेस लोन सभी की ईएमआई सस्ती हो जाएगी।

बचेंगे पैसे
लोन की ईएमआई कम होते ही आपके पैसे बचने शुरू हो जाएंगे, क्योंकि आपको पहले की तुलना में हर महीने अब कम पैसे खर्च करने होंगे। ऐसी स्थिति में आप अपने उन बचे हुए पैसों का इस्तेमाल कहीं और कर सकते हैं।
-
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications