पेटीएम ने लगाई प्री-जीएसटी सेल, आईफोन 7 जीतने का है मौका, मिल रहा 20 हजार तक कैशबैक

पेटीएम की प्री-जीएसटी सेल में कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट पर 20 हजार रुपए तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इनमें टीवी, कंज्यूमर ड्येबल्स, लैपटॉप और डीएसएलआर भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील पर तो आप आए दिन सेल देखते ही रहते हैं, लेकिन अब मोबाइल वॉलेट पेटीएम ने भी ऑनलाइन सेल शुरू कर दी है। पेटीएम एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर दे रहा है। आप चाहे तो यहां से अपने काम की चीजें खरीद सकते हैं। ये भी पढ़ें- सोने पर भी GST इफेक्ट, कीमत से खरीदारी तक, बदलेगा सब कुछ

प्री-जीएसटी सेल है ये

प्री-जीएसटी सेल है ये

पेटीएम की इस सेल को पेटीएम मॉल प्री-जीएसटी सेल नाम दिया गया है। यह सेल आज यानी मंगलवार से शुरू हुई है। 13 जून से लेकर 15 जून तक यानी तीन दिन तक पेटीएम की यह सेल चलेगी और इस दौरान आप अपने काम का कोई भी सामान यहां से खरीद सकते हैं। इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस पर भारी छूट मिल रही है। ये भी पढ़ें- नोकिया ने लॉन्च किए तीन फोन, कीमत सिर्फ 9499 से शुरू

20 हजार रुपए तक कैशबैक

20 हजार रुपए तक कैशबैक

पेटीएम की प्री-जीएसटी सेल में कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट पर 20 हजार रुपए तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इनमें टीवी, कंज्यूमर ड्येबल्स, लैपटॉप और डीएसएलआर भी शामिल हैं। एसी और रेफ्रीजरेटर पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। पेटीएम की मानें तो इस सेल में 6000 से भी अधिक रिटेलर 500 से भी अधिक ब्रांड के साथ हिस्सा ले रहे हैं। ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने दिए 25 बुलेट ट्रेन के ऑर्डर, जानिए कहां चलेगी

आईफोन जीतने का मौका

आईफोन जीतने का मौका

कम से कम 1000 रुपए की शॉपिंग पर कंपनी की तरफ से कुछ ग्राहकों को आईफोन 7 जीतने का भी मौका मिलेगा। ब्लूटूथ स्पीकर्स, फुटवियर और एसेसरीज पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 25 फीसदी तक कैशबैक की भी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन पर 10 हजार रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें- 3 घंटे देरी से निकल कर भी 1 मिनट पहले ही पहुंच गई ये ट्रेन

इस सेल के लगने का है खास कारण

इस सेल के लगने का है खास कारण

पेटीएम की यह सेल लगने का एक खास कारण है। जैसा कि इस सेल का नाम प्री जीएसटी सेल है, यह सेल जीएसटी लागू होने से पहले अपना पुराना स्टॉक क्लीयर करने के लिए लगाई गई है। जीएसटी के बाद नए रेट लागू होंगे। कुछ चीजें सस्ती होंगी, जो कुछ चीजें महंगी। इसलिए डिस्ट्रीब्यूटर्स और ट्रेडर्स 1 जुलाई यानी जीएसटी लागू होने से पहले पुराना स्टॉक क्लीयर करना चाहते हैं। ये भी पढ़ें- ये है बेहद सस्ती 'सेवा कैब', किराया बस 5 रुपए प्रति किमी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+