3 घंटे देरी से निकल कर भी 1 मिनट पहले ही पहुंच गई ये ट्रेन
हाल ही में भारतीय रेलवे ने 'तेजस एक्सप्रेस' लॉन्च की थी, जिसके बाद यह ट्रेन चर्चा का विषय बन गई थी। एक बार फिर से यह ट्रेन चर्चा में आ गई है।
नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय रेलवे ने 'तेजस एक्सप्रेस' लॉन्च की थी, जिसके बाद यह ट्रेन चर्चा का विषय बन गई थी। एक बार फिर से यह ट्रेन चर्चा में आ गई है। दरअसल, इस ट्रेन ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो शायद रेलवे के इतिहास में पहली बार हुआ हो। ये भी पढ़ें- ये है बेहद सस्ती 'सेवा कैब', किराया बस 5 रुपए प्रति किमी.

समय से पहले पहुंची ट्रेन
दरअसल, तेजस एक्सप्रेस गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुई, लेकिन वह अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से निकली। बावजूद इसके, वह मुंबई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से 1 मिनट पहले ही पहुंच गई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर खड़े यात्री भी यह देखकर चौंक गए कि आखिर कैसे वह ट्रेन अपने समय से जल्दी पहुंच गई। ये भी पढ़ें- GST: फिल्मों से लेकर इंसुलिन तक, 'सस्ती' हो गई ये चीजें

कैसे पहुंची जल्दी?
तेजस एक्सप्रेस ट्रेन एक लग्जरी ट्रेन है, जो अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ट्रेन को कुडल स्टेशन पर 17 मिनट, रत्नागिरी स्टेशन पर 1 घंटा और पनवेल स्टेशन पर 14 मिनट की देरी हुई। इस देरी के चलते ही ट्रेन की रफ्तार को जरूरत के मुताबिक बढ़ा दिया गया। तेजस को कर्मली से कुडल स्टेशन के बीच 153 किलोमीटर प्रति घंटा, कुडल से रत्नागिरी स्टेशन के बीच 137 किलोमीटर प्रति घंटा और रत्नागिरी से पनवेल के बीच 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया, जिसके चलते ट्रेन 1 मिनट जल्दी पहुंच गई। ये भी पढ़ें- GST की दहशत में गिर रहे हैं इन चीजों के दाम, आपके पास है मौका

क्या खासियत है तेजस एक्सप्रेस की?
तेजस एक्सप्रेस में एलसीडी स्क्रीन लगी हैं, जिस पर यात्री फिल्में देख सकते हैं। ट्रेन में स्वचालित दरवाजे, बायो-टॉयलेट, सेंसर वाले पानी के टैप, बिजनेस क्लास सीटें और अटेंडेंट को बुलाने के लिए बटन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसमें आग से बचाव के लिए एक खास फीचर है। आग लगने पर ट्रेन में ज्यादा धुंआ उठने पर अपने आप ही ऑटोमेटिक तरीके से ब्रेक लग जाते हैं और ट्रेन रुक जाती है। ये भी पढ़ें- आप भी जानिए, आखिर कैसे बनाएं अपना जीएसटी अकाउंट












Click it and Unblock the Notifications