मोदी सरकार ने दिए 25 बुलेट ट्रेन के ऑर्डर, जानिए कहां चलेगी
जल्द ही भारत के लोगों को वर्ल्ड क्लास ट्रेन का मजा लेने का मौका मिलेगा। आने वाले दिनों में भारत में पटरियों पर बुलेट ट्रेन भी दौड़ेगी।
नई दिल्ली। जल्द ही भारत के लोगों को वर्ल्ड क्लास ट्रेन का मजा लेने का मौका मिलेगा। आने वाले दिनों में भारत में पटरियों पर बुलेट ट्रेन भी दौड़ेगी। इस ट्रेन के बारे में आपको बता दें कि यह ट्रेन किसी वर्ल्ड क्लास ट्रेन से कम नहीं है। ये भी पढ़ें- 3 घंटे देरी से निकल कर भी 1 मिनट पहले ही पहुंच गई ये ट्रेन

क्या खास है इस ट्रेन में?
यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। पीएम मोदी का सपना जल्द ही सच होने जा रहा है और इससे देश के लोगों को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ यह हाई-स्पीड ट्रेन मिलेगी। जिसने भी इस ट्रेन के बारे में सुना है वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। आइए जानते हैं बुलेट ट्रेन की 10 खास बातें।

1- 21 किलोमीटर सुरंग से गुजरेगी
यह ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के 508 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगी। इस रूट के बीच में यह ट्रेन ठाणे से विरार के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग से भी गुजरेगी।

2- समुद्री सुरंग से भी गुजरेगी ये ट्रेन
कुल 21 किलोमीटर लंबी सुरंग के बीच में यह ट्रेन करीब 7 किलोमीटर का समुद्री सफर भी तय करेगी। इस ट्रेन में यह सबसे अधिक रोमांच देने वाली बात है।

3- बेबी चेंजिंग रूम
बुलेट ट्रेन के अंदर बेबी चेंजिंग रूम भी होगा। इसमें बच्चों के लिए खास टॉयलेट सीट, डायपर डिस्पोजल टेबल और इसके साथ ही बच्चों के हाथ धोने के लिए कम ऊंचाई वाली सिंक होगी, ताकि बच्चों के हाथ धुलाने में कोई दिक्कत न हो।

4- ये होगी सीटों की व्यवस्था
हर ट्रेन में यात्रियों के लिए 731 आरामदायक सीटें होंगी। इसमें से 698 सीटें स्टैंडर्स क्लास के यात्रियों के लिए होंगी, जबकि 55 सीटें बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए होंगी।

5- ब्रेस्ट फीडिंग की खास व्यस्था
इस नई ट्रेन में उन महिलाओं के लिए खास व्यवस्था की गई है, जिन्हें अपने दुधमुंहे बच्चे को स्तनपान कराना होता है। इस ट्रेन में ब्रेस्ट फीडिंग के लिए एक अलग रूम होगा, जिसमें महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिला सकती हैं। इसके अलावा, बीमार लोगों के लिए भी इस ट्रेन में अलग रूम होगा।

6- विकलांगों के लिए खास टॉयलेट
इस हाई-स्पीड ट्रेन में कुल 10 डिब्बे होंगे। विकलांग यात्रियों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए इस ट्रेन में दो खास टॉयलेट की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।

7- अलग-अलग यूरिनल्स और टॉयलेट
इस ट्रेन में यूरिनल्स और टॉयलेट की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। ट्रेन के 1, 3, 5, 7 और 9 नंबर के कोच में टॉयलेट होंगे, जबकि 2,4,6 और 8 नंबर के कोच में यूरिनल्स होंगे।

8- बिजनेस क्लास के लिए अलग लगेज व्यवस्था
इस ट्रेन में बिजनेस क्लास के लोगों के लिए खास सुविधा मिलेगी। बिजनेस क्लास के लोगों का लगेज रखने के लिए बुलेट ट्रेन में खास व्यवस्था होगी।

9- 25 ट्रेनों का दिया है ऑर्डर
यह ट्रेन E5 शिन्कानसेन ट्रेनें हैं, जो अपनी खासियत के लिए जानी जाती हैं। रेलवे ने मुंबई अहमदाबाद रूट पर चलने के लिए बुलेट सीरीज की ऐसी 25 ट्रेनों का ऑर्डर दिया है।

10- 9,800 करोड़ देगा रेलवे
भारतीय रेलवे इस हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट में 9,800 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है, जबकि बाकी की राशि गुजरात और महाराष्ट्र की सरकारें वहन करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications