Nokia 6, Nokia 5 and Nokia 3: नोकिया ने लॉन्च किए तीन फोन, कीमत सिर्फ 9499 से शुरू
एक समय भारतीय बाजार पर कब्जा रखने वाला नोकिया अब दोबारा से बाजार में अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए ये खास मोबाइल फोन लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं इन तीनों मोबाइल की खासियत।
नई दिल्ली। नोकिया ने आज अपने उन स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जिनका इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था। नोकिया की तरफ से नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए गए हैं। यह लॉन्चिंग एचएमडी ग्लोबल की तरफ से की गई है। नोकिया 6 शॉपिंग पोर्टल अमेजन पर भी बिक रहा है। अगर आप अमेजन से नोकिया 6 फोन खरीदते हैं तो यह फोन 1000 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने दिए 25 बुलेट ट्रेन के ऑर्डर, जानिए कहां चलेगी

एचएमडी ही बनाता है नोकिया
यह स्टार्टअप एचएमडी ग्लोबल ही अब नोकिया ब्रांड के मोबाइल बना रहा है और उन्हें बेच रहा है। नोकिया के ये तीनों फोन खास तरह से फीचर्स के लैस हैं। एक समय भारतीय बाजार पर कब्जा रखने वाला नोकिया अब दोबारा से बाजार में अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए ये खास मोबाइल फोन लेकर आया है। आइए जानते हैं इन तीनों मोबाइल की खासियत। ये भी पढ़ें- 3 घंटे देरी से निकल कर भी 1 मिनट पहले ही पहुंच गई ये ट्रेन

नोकिया 6
कीमत- करीब 14,999 रुपए
स्क्रीन- 5.5 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले
प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
रैम- 3 जीबी
स्टोरेज- 32 जीबी (128 तक बढ़ा सकेंगे)
रीयर कैमरा- 16 मेगापिक्सल, ड्यूअल टोन फ्लैश
फ्रंट कैमरा- 8 मेगा पिक्सल, ऑटो फोकस
बैटरी- 3000 mAh

नोकिया 5
कीमत- करीब 12,899 रुपए
स्क्रीन- 5.2 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले
प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
रैम- 2 जीबी
स्टोरेज- 16 जीबी (128 तक बढ़ा सकेंगे)
रीयर कैमरा- 13 मेगापिक्सल, ड्यूअल टोन फ्लैश
फ्रंट कैमरा- 8 मेगा पिक्सल, ऑटो फोकस
बैटरी- 2650 mAh

नोकिया 3
कीमत- करीब 9,499 रुपए
स्क्रीन- 5 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले
प्रोसेसर- मीडिया टेक एमटीके 6737 क्वाड-कोर प्रोसेसर
रैम- 2 जीबी
स्टोरेज- 16 जीबी (128 तक बढ़ा सकेंगे)
रीयर कैमरा- 8 मेगापिक्सल, ड्यूअल टोन फ्लैश
फ्रंट कैमरा- 8 मेगा पिक्सल, ऑटो फोकस
बैटरी- 3000 mAh












Click it and Unblock the Notifications