LPG Update: नहीं मिलेगी सिलेंडर पर सब्सिडी? e-KYC हुआ जरूरी, क्या कीमतों में भी हुआ बदलाव?

LPG Update: एलपीजी सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है। एचपीसीएल (HPCL) ने जानकारी दी है कि सब्सिडी सुचारु रखने हेतु 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा करना आवश्यक है। यह प्रक्रिया एचपी पे (HP PAY) ऐप या अपने गैस वितरक के कार्यालय जाकर आसानी से पूरी की जा सकती है, जिससे एलपीजी वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।

अगर रेट की बात करें तो आज सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर कल से 3113.50 रुपये में मिल रहा है तो वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 3255.50 रुपये हो गई है।घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Update

मालूम हो कि भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें पड़ोसी देशों की तुलना में भी सस्ती हैं। श्रीलंका में इसकी कीमत ₹1,241, नेपाल में ₹1,207 और पाकिस्तान में ₹1,046 है, जबकि भारत में यह ₹913 में उपलब्ध है।

चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • दिल्ली 3,113.50
  • मुंबई 3,067.50
  • कोलकाता 3,255.50
  • चेन्नई 3,283.00
  • लखनऊ 3,198.00
  • ₹1,920
  • हैदराबाद 3,367.00
  • लखनऊ 3,236.00
  • पटना 3,400.00
  • जयपुर 3,141.00
  • गुड़गांव 3,130.00

गैस सब्सिडी क्या है?

गैस सब्सिडी वह आर्थिक सहायता है जो भारत सरकार एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं को प्रदान करती है। सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में भेजी जाती है। यह व्यवस्था PAHAL (Direct Benefit Transfer for LPG) योजना के तहत संचालित होती है। सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आपका LPG कनेक्शन, आधार और बैंक खाता आपस में लिंक होना चाहिए।

LPG e-KYC क्या है?

e-KYC (Electronic Know Your Customer) एक डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से गैस एजेंसी यह सुनिश्चित करती है कि कनेक्शन वास्तविक उपभोक्ता के नाम पर है। e-KYC पूरा न होने पर सब्सिडी मिलने में समस्या आ सकती है।

LPG e-KYC कैसे करें?

1. गैस एजेंसी पर जाकर

  • आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।
  • गैस उपभोक्ता नंबर बताएं।
  • बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) सत्यापन कराएं।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद e-KYC अपडेट हो जाएगी।

2. ऑनलाइन माध्यम से

अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें:

  • Indian Oil (Indane)
  • Bharat Gas
  • HP Gas
  • Consumer Number से लॉगिन करें।
  • KYC/e-KYC विकल्प चुनें।
  • आधार और मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
  • आवश्यक जानकारी जमा करें।

3. मोबाइल ऐप के जरिए

  • IndianOil ONE App
  • Hello BPCL App
  • HP Pay App

इन ऐप्स में लॉगिन कर KYC से जुड़ी सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

  • e-KYC के लिए जरूरी दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • LPG उपभोक्ता संख्या
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण (यदि आवश्यक हो)
  • गैस सब्सिडी स्टेटस कैसे चेक करें?
  • अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • "Subsidy Status" या "PAHAL Status" विकल्प चुनें।
  • उपभोक्ता नंबर दर्ज कर सब्सिडी की जानकारी देखें।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि 'भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर है, जिससे देश को पेट्रोल और डीज़ल जैसे उत्पादों की उपलब्धता के मामले में काफी राहत मिलती है। अब तक, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के परिणामस्वरूप भारत के LPG उत्पादन में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।'

Dry Out की कोई रिपोर्ट नहीं: सुजाता शर्मा

उन्होंने कहा कि 'देश लगभग 60 प्रतिशत LPG आयात करता है, और इसका अधिकांश हिस्सा Strait of Hormuz से आता है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि वर्तमान में देश में लगभग एक लाख खुदरा आउटलेट संचालित हो रहे हैं, और इनमें से अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के पास हैं। सुजाता शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन लगभग 50 लाख सिलेंडरों की डिलीवरी की जाती है, और इनमें से किसी भी खुदरा आउटलेट पर आपूर्ति में किसी तरह की कमी (dry-out) की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।'

यह पढ़ें: LPG का झंझट होगा खत्म, अब एक मिनट में मिलेगा PNG कनेक्शन!, क्या रेट भी हुए चेंज?
यह पढ़ें: LPG का झंझट होगा खत्म, अब एक मिनट में मिलेगा PNG कनेक्शन!, क्या रेट भी हुए चेंज?
यह पढ़ें:LPG Price: '30 दिन में करें एलपीजी कनेक्शन का सरेंडर', सरकार का फैसला, क्या फिर से बदला रेट?
यह पढ़ें:LPG Price: '30 दिन में करें एलपीजी कनेक्शन का सरेंडर', सरकार का फैसला, क्या फिर से बदला रेट?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+