LPG Price: '30 दिन में करें एलपीजी कनेक्शन का सरेंडर', सरकार का फैसला, क्या फिर से बदला रेट?

LPG Price: जून के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, जो कि आम आदमी के लिए बड़ा झटका है तो वहीं अब पीएनजी का प्रयोग करने वालों को एलपीजी कनेक्शन के सरेंडर करने के लिए डेडलाइन निर्धारित कर दिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि 30 दिन के अंदर पीएनजी का यूज करने वाले एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर कर दें अन्यथा उनका कनेक्शन कैंसिल कर दिया जाएगा।

अगर रेट की बात करें तो आज सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर कल से 3113.50 रुपये में मिल रहा है तो वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 3255.50 रुपये हो गई है। घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?

LPG Price

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • दिल्ली 3,113.50
  • मुंबई 3,067.50
  • कोलकाता 3,255.50
  • चेन्नई 3,283.00
  • लखनऊ 3,198.00
  • ₹1,920
  • हैदराबाद 3,367.00
  • लखनऊ 3,236.00
  • पटना 3,400.00
  • जयपुर 3,141.00
  • गुड़गांव 3,130.00

सरकार ने पूरे देश में घरों के लिए घरेलू LPG और PNG, और ट्रांसपोर्ट के लिए CNG की 100 प्रतिशत सप्लाई का भरोसा दिया है। नई दिल्ली में एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि 'घरेलू LPG की सप्लाई स्थिर बनी हुई है, और किसी भी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर सप्लाई खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।'

5 किलोग्राम वाले फ्री-ट्रेड LPG सिलेंडरों की सप्लाई दोगुनी

उन्होंने कहा कि 'सरकार कमर्शियल LPG और PNG की सप्लाई को 70 प्रतिशत तक बहाल कर रही है, जिसमें अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलोग्राम वाले फ्री-ट्रेड LPG सिलेंडरों की सप्लाई दोगुनी कर दी गई है। अप्रैल में अब तक 175,000 टन से ज़्यादा कमर्शियल LPG बेची जा चुकी है, जिसमें से कल 9,578 टन से ज़्यादा की बिक्री दर्ज की गई।'

यह पढ़ें: Delhi LPG Price Hike: दिल्ली में बढ़े कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, 2 जून को 19KG सिलेंडर कितने का हुआ?
यह पढ़ें: Delhi LPG Price Hike: दिल्ली में बढ़े कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, 2 जून को 19KG सिलेंडर कितने का हुआ?
यह पढ़ें:PNG Gas Explained: अब किचन में पाइपलाइन वाली गैस का समय, PNG कैसे काम करती है? घर में गैस आने का स्मार्ट तरीका
यह पढ़ें:PNG Gas Explained: अब किचन में पाइपलाइन वाली गैस का समय, PNG कैसे काम करती है? घर में गैस आने का स्मार्ट तरीका
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+